घर में घुसकर रेप की कोशिश का आरोप:भागलपुर में महिला के देवर समेत चार लोगों की पिटाई, पीड़िता ने कहा- पति साथ नहीं रहता

घर में घुसकर रेप की कोशिश का आरोप:भागलपुर में महिला के देवर समेत चार लोगों की पिटाई, पीड़िता ने कहा- पति साथ नहीं रहता

भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र में आज एक महिला ने घर में घुसकर रेप के प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना, उस समय हुई जब महिला अपने घर के बाहर खड़ी थी और उसके दोनों बच्चे घर के अंदर मोबाइल देख रहे थे। महिला का आरोप है कि देवर चार साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और बंद ताला तोड़कर जबरन अंदर घुस गया। ताला टूटने की आवाज सुनकर जब वह घर की ओर दौड़ी, तो तब तक सभी आरोपी अंदर प्रवेश कर चुके थे। महिला के अनुसार विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और अनवर ने उसका हाथ पकड़कर कमरे में ले जाने का प्रयास किया। इस दौरान उसके कपड़े भी खींचे गए और रेप का प्रयास किया गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए, जिसके बाद आरोपी भागने लगे। ग्रामीणों ने चार आरोपियों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह आरोपियों को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर थाना ले गई। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी साल 2021 में हुई थी। उसने आरोप लगाया कि शादी के बाद पति अक्सर अपनी मां के कहने पर उससे झगड़ा करता था। लगभग पांच माह पहले पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोग घर छोड़कर चले गए। महिला मूल रूप से खगड़िया जिले की रहने वाली है और उसके पिता राजू मंडल को घटना की सूचना मिलने पर वे भी मौके पर पहुंचे। महिला ने बताया कि उसके पति पिछले करीब तीन साल से उसके साथ नहीं रह रहे हैं। उसने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे और उसके बच्चों को अपनाने से इनकार कर दिया है। महिला के अनुसार वह बीते 5 फरवरी से इसी घर में रह रही है। उसने आरोप लगाया कि अनवर पूर्व में भी उसे धमकी दे चुका था और घटना वाले दिन जबरन घर में घुसकर उसके साथ गलत करने का प्रयास किया। महिला ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र में आज एक महिला ने घर में घुसकर रेप के प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना, उस समय हुई जब महिला अपने घर के बाहर खड़ी थी और उसके दोनों बच्चे घर के अंदर मोबाइल देख रहे थे। महिला का आरोप है कि देवर चार साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और बंद ताला तोड़कर जबरन अंदर घुस गया। ताला टूटने की आवाज सुनकर जब वह घर की ओर दौड़ी, तो तब तक सभी आरोपी अंदर प्रवेश कर चुके थे। महिला के अनुसार विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और अनवर ने उसका हाथ पकड़कर कमरे में ले जाने का प्रयास किया। इस दौरान उसके कपड़े भी खींचे गए और रेप का प्रयास किया गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए, जिसके बाद आरोपी भागने लगे। ग्रामीणों ने चार आरोपियों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह आरोपियों को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर थाना ले गई। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी साल 2021 में हुई थी। उसने आरोप लगाया कि शादी के बाद पति अक्सर अपनी मां के कहने पर उससे झगड़ा करता था। लगभग पांच माह पहले पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोग घर छोड़कर चले गए। महिला मूल रूप से खगड़िया जिले की रहने वाली है और उसके पिता राजू मंडल को घटना की सूचना मिलने पर वे भी मौके पर पहुंचे। महिला ने बताया कि उसके पति पिछले करीब तीन साल से उसके साथ नहीं रह रहे हैं। उसने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे और उसके बच्चों को अपनाने से इनकार कर दिया है। महिला के अनुसार वह बीते 5 फरवरी से इसी घर में रह रही है। उसने आरोप लगाया कि अनवर पूर्व में भी उसे धमकी दे चुका था और घटना वाले दिन जबरन घर में घुसकर उसके साथ गलत करने का प्रयास किया। महिला ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *