गर्म हवाओं से तापमान 45 से पार, सोमवार से नौतपा:लोगों के लू से हाल बेहाल, कल से यलो अलर्ट, बढ़ेगी गर्मी

गर्म हवाओं से तापमान 45 से पार, सोमवार से नौतपा:लोगों के लू से हाल बेहाल, कल से यलो अलर्ट, बढ़ेगी गर्मी

रेगिस्तानी बाड़मेर में एक बार फिर गर्मी के तेवर तेज हो गए है। दिनभर रुक-रुक गर्म हवाएं चलने से लोगों को झुलसा दिया। वहीं ग्रामीण इलाकों में धूलभरी आंधियां चल रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 45 से पार से पार पहुंच गया है। वहीं शनिवार को बाड़मेर प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा है। मौसम विभाग ने कल से यलो अलर्ट जारी किए है। वहीं 25 से नौतपा शुरू हो रहा है। इससे तापमान बढ़ने के साथ गर्मी बढ़ने की संभावना है। दरअसल, मई माह में बार-बार मौसम बदलने के साथ तापमान में भी लगातार बदलाव देखने को मिला है। 12 मई को इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया था, जब अधिकतम तापमान 48.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इसके बाद 13 मई को तापमान 45.2 डिग्री और 14 मई को 45.1 डिग्री दर्ज किया गया। 15 मई को तेज हवाओं और बादलों की वजह से तापमान में करीब 4 डिग्री की गिरावट आई और पारा 41.4 डिग्री तक पहुंच गया। इसके बाद फिर से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगी और 22 मई को अधिकतम तापमान फिर 43.3 डिग्री पहुंच गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री बढ़कर 45.1 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री से गिरकर 28.7 डिग्री पहुंच गया। शनिवार को दोपहर के समय सड़कें सुनसान नजर आई। लोग घरों में दुबके नजर आए। वहीं नींबू पानी, गन्ना जूस और पेय पदार्थ स्टॉलों पर शाम के समय भीड़ देखने को मिली। मौमस विभाग ने कल यानी रविवार को हिटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 25 मई से नौतपा की शुरूआत हो जाएगी। इससे आगामी दिनों में गर्मी और लू तेज होगी। साथ ही तापमान एक बार फिर 48 डिग्री के पार जाने की संभावना जताई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *