बांका में 10 महीने पुराने लूट केस का खुलासा:झारखंड से इंटरस्टेट गैंग का एक आरोपी गिरफ्तार, लाखों के ज्वेलरी बरामद

बांका में 10 महीने पुराने लूट केस का खुलासा:झारखंड से इंटरस्टेट गैंग का एक आरोपी गिरफ्तार, लाखों के ज्वेलरी बरामद

बांका पुलिस ने 10 महीने पुराने चोरी और लूट के एक मामले का खुलासा किया है। बाराहाट थाना पुलिस ने इस अंतर्राज्यीय गिरोह से जुड़े एक आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया है। उसके पास से लाखों रुपये के सोना-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बाराहाट थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना 24 जुलाई 2025 की रात को हुई थी। इस संबंध में बाराहाट थाना में कांड संख्या 232/25 दर्ज किया गया था। पीड़ित अमित कुमार के लिखित आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोपी झारखंड के गिरिडीह का रहने वाला मामले की गंभीरता को देखते हुए बांका पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। बौंसी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) इन्द्रजीत बैठा इस टीम का नेतृत्व कर रहे थे। तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर, पुलिस टीम ने झारखंड के गिरिडीह जिले में छापेमारी की और मुख्य आरोपी सुधीर कुमार स्वर्णकार को गिरफ्तार किया। आरोपी गिरिडीह जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र के बासमंडी गांव का निवासी है। 6 किलोग्राम चांदी और 22 ग्राम सोना बरामद हुआ पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई महत्वपूर्ण खुलासे किए। इसके बाद की गई छापेमारी में उसके पास से लगभग 6 किलोग्राम चांदी और 22 ग्राम सोना बरामद हुआ। ये जेवरात चोरी और लूट की घटना से संबंधित बताए जा रहे हैं। इस अभियान में बाराहाट थानाध्यक्ष अशोक कुमार, डीआईयू शाखा के पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार और बाराहाट थाना के पुलिस अवर निरीक्षक ब्रजेश कुमार सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले में एक बड़े अंतर्राज्यीय नेटवर्क के सक्रिय होने की आशंका है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी और पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। बांका पुलिस ने 10 महीने पुराने चोरी और लूट के एक मामले का खुलासा किया है। बाराहाट थाना पुलिस ने इस अंतर्राज्यीय गिरोह से जुड़े एक आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया है। उसके पास से लाखों रुपये के सोना-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बाराहाट थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना 24 जुलाई 2025 की रात को हुई थी। इस संबंध में बाराहाट थाना में कांड संख्या 232/25 दर्ज किया गया था। पीड़ित अमित कुमार के लिखित आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोपी झारखंड के गिरिडीह का रहने वाला मामले की गंभीरता को देखते हुए बांका पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। बौंसी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) इन्द्रजीत बैठा इस टीम का नेतृत्व कर रहे थे। तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर, पुलिस टीम ने झारखंड के गिरिडीह जिले में छापेमारी की और मुख्य आरोपी सुधीर कुमार स्वर्णकार को गिरफ्तार किया। आरोपी गिरिडीह जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र के बासमंडी गांव का निवासी है। 6 किलोग्राम चांदी और 22 ग्राम सोना बरामद हुआ पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई महत्वपूर्ण खुलासे किए। इसके बाद की गई छापेमारी में उसके पास से लगभग 6 किलोग्राम चांदी और 22 ग्राम सोना बरामद हुआ। ये जेवरात चोरी और लूट की घटना से संबंधित बताए जा रहे हैं। इस अभियान में बाराहाट थानाध्यक्ष अशोक कुमार, डीआईयू शाखा के पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार और बाराहाट थाना के पुलिस अवर निरीक्षक ब्रजेश कुमार सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले में एक बड़े अंतर्राज्यीय नेटवर्क के सक्रिय होने की आशंका है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी और पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *