बिहार में भाजपा सरकार बनने के बाद बढ़ा अपराध-जिला सचिव:माले ने निकाला प्रतिरोध मार्च, एसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन

बिहार में भाजपा सरकार बनने के बाद बढ़ा अपराध-जिला सचिव:माले ने निकाला प्रतिरोध मार्च, एसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन

शेखपुरा में शनिवार को भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने राज्य में बढ़ते अपराध के खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकाला। माले जिला सचिव विजय कुमार विजय के नेतृत्व में यह मार्च दल्लू चौक से शुरू होकर कटरा चौक और चांदनी चौक होते हुए एसपी कार्यालय पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कलेक्ट्रेट के समक्ष एक सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए माले के जिला सचिव विजय कुमार विजय ने आरोप लगाया कि बिहार में भाजपा सरकार बनने के बाद से अपराध का ग्राफ बढ़ा है। उन्होंने बताया कि शेखपुरा जैसे छोटे जिले में एक महीने के भीतर आधा दर्जन हत्याएं हुई हैं। कुछ मामलों का पुलिस प्रशासन ने खुलासा किया है, जबकि कुछ का अभी भी खुलासा होना बाकी है। उन्होंने जिला प्रशासन से शेष मामलों को भी जल्द उजागर करने की मांग की, ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके। विजय कुमार विजय ने आगे कहा कि राज्य में सरकार बदलने के बाद से व्यवस्था भी बदल गई है। उन्होंने महंगाई बढ़ने, गरीबों पर बुलडोजर चलाने, अपराधियों का बोलबाला होने, वृद्धावस्था पेंशन समय पर न मिलने और छात्रों पर लाठीचार्ज जैसी समस्याओं का जिक्र किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाकपा माले इन मुद्दों को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और इन सभी मामलों पर संघर्ष जारी रखेगी। इस कार्यक्रम में माले नेता रामकृपाल सिंह, कमलेश प्रसाद, कमलेश मानव, राजेश कुमार राय, तेतरी देवी, विशेश्वर महतो, प्रवीण सिंह कुशवाहा, शिव रविदास, नरेश रविदास, रामदेव रविदास, गौरी देवी सहित पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। शेखपुरा में शनिवार को भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने राज्य में बढ़ते अपराध के खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकाला। माले जिला सचिव विजय कुमार विजय के नेतृत्व में यह मार्च दल्लू चौक से शुरू होकर कटरा चौक और चांदनी चौक होते हुए एसपी कार्यालय पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कलेक्ट्रेट के समक्ष एक सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए माले के जिला सचिव विजय कुमार विजय ने आरोप लगाया कि बिहार में भाजपा सरकार बनने के बाद से अपराध का ग्राफ बढ़ा है। उन्होंने बताया कि शेखपुरा जैसे छोटे जिले में एक महीने के भीतर आधा दर्जन हत्याएं हुई हैं। कुछ मामलों का पुलिस प्रशासन ने खुलासा किया है, जबकि कुछ का अभी भी खुलासा होना बाकी है। उन्होंने जिला प्रशासन से शेष मामलों को भी जल्द उजागर करने की मांग की, ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके। विजय कुमार विजय ने आगे कहा कि राज्य में सरकार बदलने के बाद से व्यवस्था भी बदल गई है। उन्होंने महंगाई बढ़ने, गरीबों पर बुलडोजर चलाने, अपराधियों का बोलबाला होने, वृद्धावस्था पेंशन समय पर न मिलने और छात्रों पर लाठीचार्ज जैसी समस्याओं का जिक्र किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाकपा माले इन मुद्दों को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और इन सभी मामलों पर संघर्ष जारी रखेगी। इस कार्यक्रम में माले नेता रामकृपाल सिंह, कमलेश प्रसाद, कमलेश मानव, राजेश कुमार राय, तेतरी देवी, विशेश्वर महतो, प्रवीण सिंह कुशवाहा, शिव रविदास, नरेश रविदास, रामदेव रविदास, गौरी देवी सहित पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *