पत्नी से विवाद के बाद युवक यमुना में कूदा:मथुरा में पुल पर मची अफरा-तफरी, SDRF कर रही तलाश

पत्नी से विवाद के बाद युवक यमुना में कूदा:मथुरा में पुल पर मची अफरा-तफरी, SDRF कर रही तलाश

मथुरा में शनिवार सुबह पुराने यमुना पुल से एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कराया गया। घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र के लक्ष्मी नगर स्थित पुराने यमुना पुल की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक पुल पर पहुंचा और अचानक यमुना नदी में कूद गया। लोगों ने शोर मचाया, लेकिन कुछ ही पलों में युवक पानी में लापता हो गया। पुल पर जुटी लोगों की भीड़ घटना के बाद पुल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीरों और स्थानीय समाजसेवियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल के पास एक बाइक मिली, जिसके नंबर के आधार पर युवक की पहचान कृष्णकांत उर्फ कन्हैया (36) निवासी गांव गणेशरा, थाना हाईवे के रूप में हुई। SDRF और गोताखोरों की मदद से तलाश जारी थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ और पीएसी की टीम को लगाया गया है। नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका था। पत्नी से विवाद की बात आई सामने प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि इसी से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *