गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के धोबवलिया गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस घटना में एक ही पक्ष के देवर और भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। घायलों की पहचान धोबवलिया गांव निवासी विजय महतो की 30 वर्षीय पत्नी सरिता देवी और चंद्रमा महतो के बेटे सुरेंद्र कुमार चौहान के रूप में हुई है। जमीन के एक टुकड़े को लेकर लंबे समय से विवाद जानकारी के अनुसार, पाटीदारों के बीच जमीन के एक टुकड़े को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया। मारपीट में देवर और भाभी बुरी तरह घायल हो गए। परिजनों ने तत्काल उन्हें मांझागढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी – थानाध्यक्ष घटना की सूचना मिलते ही मांझागढ़ थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि जमीन विवाद में दो लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और घायलों के परिजनों से आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के धोबवलिया गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस घटना में एक ही पक्ष के देवर और भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। घायलों की पहचान धोबवलिया गांव निवासी विजय महतो की 30 वर्षीय पत्नी सरिता देवी और चंद्रमा महतो के बेटे सुरेंद्र कुमार चौहान के रूप में हुई है। जमीन के एक टुकड़े को लेकर लंबे समय से विवाद जानकारी के अनुसार, पाटीदारों के बीच जमीन के एक टुकड़े को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया। मारपीट में देवर और भाभी बुरी तरह घायल हो गए। परिजनों ने तत्काल उन्हें मांझागढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी – थानाध्यक्ष घटना की सूचना मिलते ही मांझागढ़ थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि जमीन विवाद में दो लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और घायलों के परिजनों से आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


