खगड़िया में जिलाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में नगर निकायों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें आगामी वर्षा ऋतु से पहले जलजमाव रोकने की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई और कई अहम निर्देश जारी किए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी क्षेत्रों में 31 मई तक नाला उड़ाही और जल निकासी से जुड़े कार्य हर हाल में पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने को कहा जहां ड्रेनेज व्यवस्था तो है, लेकिन आउटफॉल न होने के कारण पानी की निकासी बाधित होती है। ऐसे स्थानों पर तत्काल अस्थायी कच्चा नाला बनाकर जल निकासी सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में ऐसे सभी संवेदनशील और क्रिटिकल क्षेत्रों की पहचान करने के निर्देश दिए गए, जहां हर वर्ष बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या उत्पन्न होती है। जिलाधिकारी ने कहा कि स्थायी परियोजनाओं के पूरा होने तक जेसीबी मशीन के माध्यम से अस्थायी कच्चा नाला बनाकर लोगों को राहत पहुंचाई जाए। समीक्षा बैठक में नगर निकायों की साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। साथ ही शहरों के सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। नगर कार्यपालक पदाधिकारी (एमईओ) अलौली ने बताया कि 5 जून तक सौंदर्यीकरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, गोगरी के एमईओ ने जानकारी दी कि आगामी सप्ताह से गोलंबर के सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ होगा। मंसी नगर निकाय में भी एक-दो दिनों के भीतर स्वीकृति मिलने की संभावना जताई गई। बैठक में नगर परिषद खगड़िया अंतर्गत सनहौली रोजबड स्कूल, कलेक्ट्रेट रोड और राजेंद्र सरोवर के समीप जल निकासी की समस्या को लेकर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने बुडको को निर्देश दिया कि संबंधित स्थानों पर जल निकासी कार्य तत्काल शुरू किया जाए।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षा ऋतु के दौरान आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए नियमित निरीक्षण और सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जल निकासी, साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
इसके अलावा वर्तमान भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों को सार्वजनिक स्थलों पर आम लोगों के लिए पर्याप्त छायादार व्यवस्था एवं प्याऊ की सुविधा उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया, ताकि लोगों को गर्मी से राहत मिल सके। खगड़िया में जिलाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में नगर निकायों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें आगामी वर्षा ऋतु से पहले जलजमाव रोकने की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई और कई अहम निर्देश जारी किए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी क्षेत्रों में 31 मई तक नाला उड़ाही और जल निकासी से जुड़े कार्य हर हाल में पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने को कहा जहां ड्रेनेज व्यवस्था तो है, लेकिन आउटफॉल न होने के कारण पानी की निकासी बाधित होती है। ऐसे स्थानों पर तत्काल अस्थायी कच्चा नाला बनाकर जल निकासी सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में ऐसे सभी संवेदनशील और क्रिटिकल क्षेत्रों की पहचान करने के निर्देश दिए गए, जहां हर वर्ष बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या उत्पन्न होती है। जिलाधिकारी ने कहा कि स्थायी परियोजनाओं के पूरा होने तक जेसीबी मशीन के माध्यम से अस्थायी कच्चा नाला बनाकर लोगों को राहत पहुंचाई जाए। समीक्षा बैठक में नगर निकायों की साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। साथ ही शहरों के सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। नगर कार्यपालक पदाधिकारी (एमईओ) अलौली ने बताया कि 5 जून तक सौंदर्यीकरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, गोगरी के एमईओ ने जानकारी दी कि आगामी सप्ताह से गोलंबर के सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ होगा। मंसी नगर निकाय में भी एक-दो दिनों के भीतर स्वीकृति मिलने की संभावना जताई गई। बैठक में नगर परिषद खगड़िया अंतर्गत सनहौली रोजबड स्कूल, कलेक्ट्रेट रोड और राजेंद्र सरोवर के समीप जल निकासी की समस्या को लेकर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने बुडको को निर्देश दिया कि संबंधित स्थानों पर जल निकासी कार्य तत्काल शुरू किया जाए।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षा ऋतु के दौरान आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए नियमित निरीक्षण और सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जल निकासी, साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
इसके अलावा वर्तमान भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों को सार्वजनिक स्थलों पर आम लोगों के लिए पर्याप्त छायादार व्यवस्था एवं प्याऊ की सुविधा उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया, ताकि लोगों को गर्मी से राहत मिल सके।


