DM बोले-‘मृत-पलायन कर चुके लाभार्थियों के नाम तुरंत हटाएं’:आपूर्ति विभाग की DTF बैठक में हुई समीक्षा, E-KYC के दिए निर्देश

DM बोले-‘मृत-पलायन कर चुके लाभार्थियों के नाम तुरंत हटाएं’:आपूर्ति विभाग की DTF बैठक में हुई समीक्षा, E-KYC के दिए निर्देश

शेखपुरा में शनिवार को डीएम शेखर आनंद की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स (डीटीएफ) की बैठक हुई। इसमें जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की स्थिति और विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान डीएम ने अप्रैल माह के लिए आवंटित खाद्यान्न के उठाव और लाभार्थियों के बीच इसके वितरण की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को शत-प्रतिशत खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंच सके। डीएम ने शत-प्रतिशत ई-केवाईसी और आधार सीडिंग का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने को कहा ताकि पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने निर्देश दिया कि मृत या पलायन कर चुके लाभार्थियों के नाम राशन कार्ड से तुरंत हटाए जाएं और अपात्र लोगों के राशन कार्ड रद्द किए जाएं। जन वितरण प्रणाली दुकानों के राशन कार्ड टैगिंग और अनुविज्ञप्ति को भी अद्यतन करने के निर्देश दिए गए। रिक्तियों पर जल्द से जल्द नियुक्ति करें जन वितरण प्रणाली के सुचारु संचालन के लिए उचित मूल्य की दुकानों में वर्तमान रिक्तियों की समीक्षा की गई। डीएम ने नियमों के अनुसार सभी रिक्तियों पर जल्द से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि रिक्तियों को भरने में या इस प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए डीएम ने ‘सहयोग शिविर’ के माध्यम से प्राप्त सभी आवेदनों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन शिविरों में प्राप्त जन-शिकायतों और आवेदनों का निष्पादन बिना किसी देरी के यथाशीघ्र किया जाए। इस बैठक में एसडीओ प्रियंका कुमारी, डीएसओ, राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) के पदाधिकारी, जिले के सभी एमओ और गोदाम प्रबंधक सहित आपूर्ति विभाग के अन्य कर्मी व मुख्य अधिकारी उपस्थित थे। शेखपुरा में शनिवार को डीएम शेखर आनंद की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स (डीटीएफ) की बैठक हुई। इसमें जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की स्थिति और विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान डीएम ने अप्रैल माह के लिए आवंटित खाद्यान्न के उठाव और लाभार्थियों के बीच इसके वितरण की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को शत-प्रतिशत खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंच सके। डीएम ने शत-प्रतिशत ई-केवाईसी और आधार सीडिंग का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने को कहा ताकि पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने निर्देश दिया कि मृत या पलायन कर चुके लाभार्थियों के नाम राशन कार्ड से तुरंत हटाए जाएं और अपात्र लोगों के राशन कार्ड रद्द किए जाएं। जन वितरण प्रणाली दुकानों के राशन कार्ड टैगिंग और अनुविज्ञप्ति को भी अद्यतन करने के निर्देश दिए गए। रिक्तियों पर जल्द से जल्द नियुक्ति करें जन वितरण प्रणाली के सुचारु संचालन के लिए उचित मूल्य की दुकानों में वर्तमान रिक्तियों की समीक्षा की गई। डीएम ने नियमों के अनुसार सभी रिक्तियों पर जल्द से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि रिक्तियों को भरने में या इस प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए डीएम ने ‘सहयोग शिविर’ के माध्यम से प्राप्त सभी आवेदनों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन शिविरों में प्राप्त जन-शिकायतों और आवेदनों का निष्पादन बिना किसी देरी के यथाशीघ्र किया जाए। इस बैठक में एसडीओ प्रियंका कुमारी, डीएसओ, राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) के पदाधिकारी, जिले के सभी एमओ और गोदाम प्रबंधक सहित आपूर्ति विभाग के अन्य कर्मी व मुख्य अधिकारी उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *