समस्तीपुर में रेलवे के ललित कला भवन में आज रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस मेले को ऑनलाइन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। इस मौके पर रेलवे , पोस्टल, बैंक व बिहार सरकार की सेवाओं के लिए 64 युवाओं को नौकरी का नियुक्ति पत्र केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिया। नियुक्ति पत्र लेने के बाद युवाओं के चेहरे खिल उठे। यहां बता दें कि आज पूरे देश में 47 स्थानों पर रोजगार मेला का आयोजन कर 51 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र दिया गया है। समस्तीपुर में 70 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जाना था। लेकिन 6 युवा नियुक्ति पत्र लेने के लिए उपस्थित नहीं हो पाये। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए कृत संकल्पित है। आने वाले दिनों में और भी लोगों को रोजगार मिलेगा। समस्तीपुर में पोस्टल विभाग में 43, 23 रेलवे , 3 बैंक और एक इलेक्ट्रिक विभाग के लिए अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र दिया जाना था। लेकिन सात लोग नियुक्ति पत्र लेने के लिए उपस्थित नहीं हो पाये। मौके पर स्थानीय विधायक अश्मेघ देवी , भाजपा के एमएलसी डॉ तरुण चौधरी के अलावा डीआरएम ज्योति प्रकाया मिश्रा आदि शामिल हुए। सिमरन को आरपीएफ में सिपाही की नौकरी यूपी आजमगढ़ की सिमरन को आरपीएफ में सिपाही की नौकरी मिली है। सिमरन आजमगढ के एक सदूर ग्रामीण इलाके से आती है। उनके पिता नित्यानंद सिंह साधारण किसान है। गांव में यह पहली लड़की है, जिसे आरपीएफ में नौकरी मिली है। नौकरी पाकर यह बहुत खुश है। सिपाही में बहाली के लिए सुबह-सुबह दौड़ लगानी पड़ी, लांग जंप, हाई जंप का अभ्यास करना पड़ा। जिसमें परिवार के लोगों ने साथ दिया। जिले के मोहिउद्ददीनगनर से आये मनीष कुमार को पोस्टल विभाग में पोस्टमास्टर की नौकरी मिली। मनीष के पिता किसान है। मनीष इस नौकरी के साथ ही परिवार और देश की सेवा करना चाहता है। समस्तीपुर में रेलवे के ललित कला भवन में आज रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस मेले को ऑनलाइन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। इस मौके पर रेलवे , पोस्टल, बैंक व बिहार सरकार की सेवाओं के लिए 64 युवाओं को नौकरी का नियुक्ति पत्र केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिया। नियुक्ति पत्र लेने के बाद युवाओं के चेहरे खिल उठे। यहां बता दें कि आज पूरे देश में 47 स्थानों पर रोजगार मेला का आयोजन कर 51 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र दिया गया है। समस्तीपुर में 70 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जाना था। लेकिन 6 युवा नियुक्ति पत्र लेने के लिए उपस्थित नहीं हो पाये। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए कृत संकल्पित है। आने वाले दिनों में और भी लोगों को रोजगार मिलेगा। समस्तीपुर में पोस्टल विभाग में 43, 23 रेलवे , 3 बैंक और एक इलेक्ट्रिक विभाग के लिए अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र दिया जाना था। लेकिन सात लोग नियुक्ति पत्र लेने के लिए उपस्थित नहीं हो पाये। मौके पर स्थानीय विधायक अश्मेघ देवी , भाजपा के एमएलसी डॉ तरुण चौधरी के अलावा डीआरएम ज्योति प्रकाया मिश्रा आदि शामिल हुए। सिमरन को आरपीएफ में सिपाही की नौकरी यूपी आजमगढ़ की सिमरन को आरपीएफ में सिपाही की नौकरी मिली है। सिमरन आजमगढ के एक सदूर ग्रामीण इलाके से आती है। उनके पिता नित्यानंद सिंह साधारण किसान है। गांव में यह पहली लड़की है, जिसे आरपीएफ में नौकरी मिली है। नौकरी पाकर यह बहुत खुश है। सिपाही में बहाली के लिए सुबह-सुबह दौड़ लगानी पड़ी, लांग जंप, हाई जंप का अभ्यास करना पड़ा। जिसमें परिवार के लोगों ने साथ दिया। जिले के मोहिउद्ददीनगनर से आये मनीष कुमार को पोस्टल विभाग में पोस्टमास्टर की नौकरी मिली। मनीष के पिता किसान है। मनीष इस नौकरी के साथ ही परिवार और देश की सेवा करना चाहता है।


