जमुई में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) दिलीप कुमार राय ने शनिवार को मंडल कारा जमुई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल प्रशासन की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और मानवाधिकारों की स्थिति की समीक्षा करना था। सीजेएम के अचानक पहुंचने से जेल प्रशासन में कुछ देर के लिए हलचल देखी गई।निरीक्षण के दौरान सीजेएम ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों की साफ-सफाई और बंदियों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की विस्तार से जांच की। उन्होंने रसोईघर का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित की। समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए इसके अतिरिक्त, जेल अस्पताल पहुंचकर बीमार बंदियों के इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जायजा लिया। सीजेएम दिलीप कुमार राय ने कई बंदियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। बंदियों ने कानूनी सहायता, स्वास्थ्य सुविधा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं से जुड़ी अपनी बातें रखीं। इस पर सीजेएम ने जेल प्रशासन को इन समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि आर्थिक रूप से कमजोर बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसी भी बंदी को न्याय पाने में कठिनाई न हो। क्षमता से अधिक बंदियों की समस्या पर भी चर्चा साथ ही, जेल में पेयजल, स्वच्छता और पौष्टिक भोजन की व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान जेल में क्षमता से अधिक बंदियों की समस्या पर भी चर्चा हुई। सीजेएम ने छोटे और जमानती मामलों में बंद कैदियों के मामलों के त्वरित निष्पादन की आवश्यकता पर बल दिया। जमुई में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) दिलीप कुमार राय ने शनिवार को मंडल कारा जमुई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल प्रशासन की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और मानवाधिकारों की स्थिति की समीक्षा करना था। सीजेएम के अचानक पहुंचने से जेल प्रशासन में कुछ देर के लिए हलचल देखी गई।निरीक्षण के दौरान सीजेएम ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों की साफ-सफाई और बंदियों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की विस्तार से जांच की। उन्होंने रसोईघर का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित की। समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए इसके अतिरिक्त, जेल अस्पताल पहुंचकर बीमार बंदियों के इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जायजा लिया। सीजेएम दिलीप कुमार राय ने कई बंदियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। बंदियों ने कानूनी सहायता, स्वास्थ्य सुविधा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं से जुड़ी अपनी बातें रखीं। इस पर सीजेएम ने जेल प्रशासन को इन समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि आर्थिक रूप से कमजोर बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसी भी बंदी को न्याय पाने में कठिनाई न हो। क्षमता से अधिक बंदियों की समस्या पर भी चर्चा साथ ही, जेल में पेयजल, स्वच्छता और पौष्टिक भोजन की व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान जेल में क्षमता से अधिक बंदियों की समस्या पर भी चर्चा हुई। सीजेएम ने छोटे और जमानती मामलों में बंद कैदियों के मामलों के त्वरित निष्पादन की आवश्यकता पर बल दिया।


