पटना में शनिवार की सुबह सड़क हादसे में शख्स (35) की मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही कि युवक फुटपाथ पर सोया होगा, इसी दौरान किसी वाहन ने रौंदा हो। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आई विटनेस ठेला वाले कल्लू ने बताया कि मैंने अपने ठेले पर लादकर युवक को अस्पताल पहुंचाया। घटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चिनाकोठी के पास की है। मैं फूल तोड़ने निकला था कल्लू ने बताया कि सुबह के वक्त लगभग 4:30 के बाद एक हाईवा ने शख्स को ठोकर मारी। सड़क पर खून के छींटे थे। बॉडी के दूसरे पार्टर सिर वगैरह सब ठीक था। सिर्फ चेहरा कुचला था। मैं उसी वक्त पास में फुल तोड़ने निकला था। मौके पर डायल-112 की 2 गाड़ियां थी। उनलोगों ने मुझसे कहा कि बाबा एक्सीडेंट हो गया है। PMCH ले चलना है। ट्रैफिक थानेदार ब्रजेश चौहान ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। अज्ञात गाड़ी से ठोकर लगी है। फिलहाल छानबीन की जा रही है। CCTV फुटेज के आधार पर खोजबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम हो गया है। पटना में शनिवार की सुबह सड़क हादसे में शख्स (35) की मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही कि युवक फुटपाथ पर सोया होगा, इसी दौरान किसी वाहन ने रौंदा हो। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आई विटनेस ठेला वाले कल्लू ने बताया कि मैंने अपने ठेले पर लादकर युवक को अस्पताल पहुंचाया। घटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चिनाकोठी के पास की है। मैं फूल तोड़ने निकला था कल्लू ने बताया कि सुबह के वक्त लगभग 4:30 के बाद एक हाईवा ने शख्स को ठोकर मारी। सड़क पर खून के छींटे थे। बॉडी के दूसरे पार्टर सिर वगैरह सब ठीक था। सिर्फ चेहरा कुचला था। मैं उसी वक्त पास में फुल तोड़ने निकला था। मौके पर डायल-112 की 2 गाड़ियां थी। उनलोगों ने मुझसे कहा कि बाबा एक्सीडेंट हो गया है। PMCH ले चलना है। ट्रैफिक थानेदार ब्रजेश चौहान ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। अज्ञात गाड़ी से ठोकर लगी है। फिलहाल छानबीन की जा रही है। CCTV फुटेज के आधार पर खोजबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम हो गया है।


