रजौली मॉल से रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर का बैग चोरी:नवादा में CCTV फुटेज में दिखा चोर, छुट्टी पर गांव आए थे; खरीदारी के समय वारदात

रजौली मॉल से रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर का बैग चोरी:नवादा में CCTV फुटेज में दिखा चोर, छुट्टी पर गांव आए थे; खरीदारी के समय वारदात

नवादा के रजौली में एक सेवानिवृत्त आर्मी ऑफिसर का बैग मॉल से चोरी हो गया। यह पूरी घटना मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित नरेश कुमार ने बताया कि चोर उनका बैग लेकर फरार हो गया। सेवानिवृत्त आर्मी ऑफिसर नरेश कुमार वर्तमान में झारखंड के बोकारो में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। वे छुट्टी पर अपने पैतृक गांव धुरगांव आ रहे थे और खरीदारी के लिए रजौली बाजार के एक मॉल में रुके थे। काउंटर पर रखा बैग उठाया मॉल में खरीदारी करते समय नरेश कुमार ने अपना बैग दुकान के काउंटर पर रख दिया। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक दुकान में दाखिल हुआ। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि युवक इधर-उधर घूम रहा था और मौका तलाश रहा था। कुछ देर बाद उसने काउंटर पर रखा बैग उठाया और वहां से फरार हो गया। चोर मोबाइल और सामान लेकर भागा नरेश कुमार के अनुसार, चोरी हुए बैग में उनके और उनकी पत्नी के दो मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड, महत्वपूर्ण कागजात और अन्य सामान थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने एसबीआई रजौली शाखा से 50 हजार रुपये निकाले थे, लेकिन सतर्कता बरतते हुए नकदी को अलग पॉकेट में रख लिया था, जिससे रुपये सुरक्षित बच गए। चोर केवल मोबाइल फोन और अन्य जरूरी सामान लेकर भागा। घटना की सूचना रजौली थाना को दी गई है। थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। नवादा के रजौली में एक सेवानिवृत्त आर्मी ऑफिसर का बैग मॉल से चोरी हो गया। यह पूरी घटना मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित नरेश कुमार ने बताया कि चोर उनका बैग लेकर फरार हो गया। सेवानिवृत्त आर्मी ऑफिसर नरेश कुमार वर्तमान में झारखंड के बोकारो में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। वे छुट्टी पर अपने पैतृक गांव धुरगांव आ रहे थे और खरीदारी के लिए रजौली बाजार के एक मॉल में रुके थे। काउंटर पर रखा बैग उठाया मॉल में खरीदारी करते समय नरेश कुमार ने अपना बैग दुकान के काउंटर पर रख दिया। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक दुकान में दाखिल हुआ। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि युवक इधर-उधर घूम रहा था और मौका तलाश रहा था। कुछ देर बाद उसने काउंटर पर रखा बैग उठाया और वहां से फरार हो गया। चोर मोबाइल और सामान लेकर भागा नरेश कुमार के अनुसार, चोरी हुए बैग में उनके और उनकी पत्नी के दो मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड, महत्वपूर्ण कागजात और अन्य सामान थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने एसबीआई रजौली शाखा से 50 हजार रुपये निकाले थे, लेकिन सतर्कता बरतते हुए नकदी को अलग पॉकेट में रख लिया था, जिससे रुपये सुरक्षित बच गए। चोर केवल मोबाइल फोन और अन्य जरूरी सामान लेकर भागा। घटना की सूचना रजौली थाना को दी गई है। थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *