लखनऊ में 60 साल के व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। भाइयों के बीच में लंबे समय से संपत्ति का विवाद चल रहा था। जिसके चलते परिजनों ने हत्या की आशंका का जताई है।
आशियाना बंगला बाजार बदरुक निवासी ओमप्रकाश (60) पुत्र स्वर्गीय गुरु प्रसाद की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घर के अंदर उनका शव अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों ने पुलिस का सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शरीर पर कोई भी जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं। परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
परिजनों का कहना है ओमप्रकाश के पिता गुरु प्रसाद ने तीन शादियां की थी। उनकी पहली पत्नी से एक भी संतान नहीं है, दूसरे से गुरु प्रसाद थे जबकि तीसरी से तीन बेटे हैं। उन लोगों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। जिसके चलते गुरु प्रसाद की हत्या कर दी गई है।


