बंगाल पर दिल्ली से धन-वर्षा! पहले ही दौरे में केवल एक मंत्रालय से शुभेन्दु अधिकारी ले आए 39000 करोड़ की मंजूरी

बंगाल पर दिल्ली से धन-वर्षा! पहले ही दौरे में केवल एक मंत्रालय से शुभेन्दु अधिकारी ले आए 39000 करोड़ की मंजूरी

Chief Minister Suvendu Adhikari: मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी के 9 मई को पदभार संभालने के बाद नई दिल्ली की पहली यात्रा के बाद केंद्र ने केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय के अंतर्गत योजनाओं के लिए 39,000 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए है। 

Centre Releases West Bengal Funds: पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी के दिल्ली दौरे के तुरंत बाद केंद्र सरकार ने राज्य के लिए फंडों का नल खोल दिया है। मुख्यमंत्री बनने के महज दो सप्ताह बाद अपनी पहली आधिकारिक दिल्ली यात्रा में अधिकारी ने जल शक्ति मंत्रालय से ही 39,000 करोड़ रुपये की मंजूरी हासिल कर ली। यह राशि जल जीवन मिशन और नमामि गंगे जैसे प्रमुख योजनाओं के लिए दी गई है।

पीएम मोदी, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री से की मुलाकात

9 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद शुभेन्दु अधिकारी 22 मई की रात दिल्ली पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में बंगाल के आर्थिक विकास, उद्योग संवर्धन, रोजगार सृजन और केंद्र की योजनाओं को तेजी से लागू करने का पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। अधिकारी ने स्वयं सोशल मीडिया पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री ने मुझे बताया कि बंगाल का विकास केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

39000 करोड़ की मंजूरी

जल शक्ति मंत्रालय से मिली 39,000 करोड़ रुपये की स्वीकृति बंगाल के ग्रामीण और शहरी जल आपूर्ति, गंगा सफाई और जल संरक्षण परियोजनाओं को नई गति देगी। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस सरकार के दौरान कई केंद्र प्रायोजित योजनाएं रुकी हुई थीं। अब नई भाजपा सरकार के सत्ता में आने के साथ केंद्र-राज्य संबंधों में नया अध्याय शुरू हुआ है।

घुसपैठ रोकने और अवैध प्रवासियों की पहचाने को लेकर हुई चर्चा

दिल्ली दौरे में अधिकारी ने गृह मंत्री अमित शाह के साथ बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा, घुसपैठ रोकने और अवैध प्रवासियों की पहचान व डिपोर्टेशन की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को चिह्नित कर सीमा सुरक्षा बल को सौंपा जाएगा।

स्वास्थ्य क्षेत्र में भी तेजी

केंद्र ने आयुष्मान भारत के तहत स्वास्थ्य एवं वेलनेस सेंटर्स (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) स्थापित करने, मोहल्ला क्लिनिक और ग्रामीण क्षेत्रों में 125 दिनों के रोजगार की गारंटी देने वाली VB G-RAM G योजना को भी प्राथमिकता दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा 24 मई को राज्य स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *