Vijay Shankar Retirement : करीब 30 करोड़ नेटवर्थ; सिंपल लाइफ जीने वाले विजय शंकर हैं परफेक्ट फैमिली मैन, देखिए PHOTOS

Vijay Shankar Retirement : करीब 30 करोड़ नेटवर्थ; सिंपल लाइफ जीने वाले विजय शंकर हैं परफेक्ट फैमिली मैन, देखिए PHOTOS

Vijay Shankar Retirement From IPL : भारतीय क्रिकेटर विजय शंकर ने शुक्रवार 22 मई, 2026 को आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की। इसके बारे में एक लंबी पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की है। संन्यास को लेकर चर्चित विजय अपने परिवार के क्वालिटी समय बिताने के लिए जाने जाते हैं।

आइए, उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खास बातों को तस्वीरों के साथ देखते हैं-

वैशाली और विजय की जोड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर विजय की पत्नी का नाम वैशाली विश्वेश्वरन (Vaishali Visweswaran) है। वैशाली मूल रूप से चेन्नई की हैं। वह पेशे से एक पार्ट-टाइम टीचर भी रही हैं। बता दें, दोनों ने अगस्त 2020 में सगाई की थी और 27 जनवरी 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। तस्वीरों में दोनों की मैरिज लाइफ की खुशी साफ झलकती है।

परफेक्ट फादर हैं विजय शंकर

विजय बतौर हसबैंड जितना प्यार वैशाली से करते हैं। वैसे ही वो पिता बनने के बाद अपने बच्चे को भी करते हैं। उनके लिए समय निकालना, बाहल लेकर जाना, उनके साथ तस्वीरें शेयर करना। एक बिजी क्रिकेटर होने पर भी वो अपने बच्चों के लिए समय निकालना नहीं भूलते हैं। एक परफेक्ट पिता के गुणों की मात्रा विजय में भरपूर है।

बता दें, 30 अक्टूबर 2021 को दोनों माता-पिता बने थे।

डोसा लवर हैं विजय शंकर

विजय को डोसा बेहद पसंद है। इस बात को आप उपरोक्त वीडियो को देखकर समझ सकते हैं। विजय ने लिखा है, “डोसे के प्रति प्रेम पवित्र है।” देखिए, कितने परफेक्शन के साथ वो डोसा बना भी रहे हैं। वाकई देखने के बाद डोसा लवर्स के मुंह में पानी आ सकता है। यह बात इनको अन्य क्रिकेटर से अलग बनाती है।

देसी स्टाइल है जबरदस्त

इनका देसी स्टाइल भी आकर्षित करने वाला है। इस तस्वीर में देखिए कि वो किस तरह से साउथ इंडियन आउटफिट में सनग्लास लगाकर जलवा बिखेर रहे हैं। आपको इनका लुक पसंद आ रहा है? विजय ने इस तरह की और भी फोटो शेयर कर रखी है।

विजय शंकर की संपत्ति

क्रिकेटर विजय शंकर की संपत्ति का अनुमानित आंकड़ा 20-30 करोड़ रुपए बताया जाता है। बीसीसीआई, आईपीएल, विज्ञापन आदि से ये मुख्य रूप से कमाई करते हैं। हालांकि, अब आईपीएल से ये कमाई नहीं कर पाएंगे। IPLSalary वेबसाइट के मुताबिक, अबतक ये आईपीएल से 19.10 करोड़ की कमाई किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *