नदी में डूबने से व्यक्ति की मौत:बाराबंकी में गर्मी से राहत पाने गया शख्स डूबा

नदी में डूबने से व्यक्ति की मौत:बाराबंकी में गर्मी से राहत पाने गया शख्स डूबा

बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच एक व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत हो गई। यह घटना महादेवा चौकी क्षेत्र के बड़नपुर डिपो गांव के पास हुई। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी में लापता हो चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और खोजबीन शुरू कर दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने नदी किनारे पड़े कपड़ों से मृतक की पहचान की। सूचना मिलने पर महादेवा चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नाव मंगवाई और काफी देर तक नदी में तलाश अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद व्यक्ति का शव नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गर्मी के मौसम में नदी और तालाबों में नहाने के दौरान डूबने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। प्रशासन ने लोगों से गहरे पानी में जाने से बचने और सावधानी बरतने की अपील की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *