तेज रफ्तार थार की टक्कर से युवक की मौत:हरदोई में बाइक सवार को कुचला, फैक्ट्री में काम करने जा रहा था

तेज रफ्तार थार की टक्कर से युवक की मौत:हरदोई में बाइक सवार को कुचला, फैक्ट्री में काम करने जा रहा था

हरदोई जिले में संडीला-गौसगंज मार्ग पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। यह हादसा थाना कासिमपुर क्षेत्र के गौरी गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कोतवाली कछौना के ग्राम बघौड़ा निवासी मोहित पुत्र रामविलास के रूप में हुई है। मोहित प्रतिदिन की तरह शनिवार सुबह संडीला स्थित वियर फैक्ट्री में काम पर जा रहा था। इसी दौरान गौरी गांव के पास सामने से आ रही थार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद थार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। परिवार में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाकर फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है। थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *