सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत:बांका पुलिस पहचान के लिए 72 घंटे तक रखेगी शव, मानसिक स्थिति नहीं थी ठीक

सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत:बांका पुलिस पहचान के लिए 72 घंटे तक रखेगी शव, मानसिक स्थिति नहीं थी ठीक

बांका-अमरपुर मुख्य मार्ग पर समुखिया मोड़ के पास शुक्रवार शाम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास फोटो के माध्यम से अज्ञात शव की पहचान को लेकर पूछताछ कर रही है। किसी अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने उसे देखकर तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शख्स की मानसिक स्थिति नहीं थी ठीक स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक पिछले कई दिनों से समुखिया मोड़ के आसपास घूमता देखा जाता था। लोगों के अनुसार, उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी और वह अक्सर भटकता रहता था। हादसे के बाद पुलिस उसकी पहचान को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। टाउन थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए शव को 72 घंटे तक पोस्टमॉर्टम हाउस में सुरक्षित रखा जाएगा। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक को पहचानता हो तो तुरंत बांका थाना को सूचना दें, ताकि शव की शिनाख्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बांका-अमरपुर मुख्य मार्ग पर समुखिया मोड़ के पास शुक्रवार शाम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास फोटो के माध्यम से अज्ञात शव की पहचान को लेकर पूछताछ कर रही है। किसी अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने उसे देखकर तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शख्स की मानसिक स्थिति नहीं थी ठीक स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक पिछले कई दिनों से समुखिया मोड़ के आसपास घूमता देखा जाता था। लोगों के अनुसार, उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी और वह अक्सर भटकता रहता था। हादसे के बाद पुलिस उसकी पहचान को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। टाउन थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए शव को 72 घंटे तक पोस्टमॉर्टम हाउस में सुरक्षित रखा जाएगा। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक को पहचानता हो तो तुरंत बांका थाना को सूचना दें, ताकि शव की शिनाख्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *