दरभंगा में अपराधियों ने युवक को मारी गोली:बुलेट लगते ही जमीन पर गिरा, हालत नाजुक; भीड़ जुटने पर हमलावर मौके से फरार

दरभंगा में अपराधियों ने युवक को मारी गोली:बुलेट लगते ही जमीन पर गिरा, हालत नाजुक; भीड़ जुटने पर हमलावर मौके से फरार

दरभंगा में शुक्रवार देर रात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। पेट में बुलेट लगते ही जमीन पर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, इस बीच हमलवार मौके से फरार हो गए। घायल की पहचान झाझा निवासी मुकेश पोद्दार(40) के तौर पर हुई है। घटना नदी थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की सहायता से घायल को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालत नाजुक बनी हुई है। घटना नदी थाना क्षेत्र की है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जानकारी मिलने पर नदी लिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से पूछताछ कर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि युवक को गोली लगी है। उसका इलाज जारी है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई है। साथ ही पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। दरभंगा में शुक्रवार देर रात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। पेट में बुलेट लगते ही जमीन पर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, इस बीच हमलवार मौके से फरार हो गए। घायल की पहचान झाझा निवासी मुकेश पोद्दार(40) के तौर पर हुई है। घटना नदी थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की सहायता से घायल को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालत नाजुक बनी हुई है। घटना नदी थाना क्षेत्र की है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जानकारी मिलने पर नदी लिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से पूछताछ कर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि युवक को गोली लगी है। उसका इलाज जारी है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई है। साथ ही पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *