कासगंज में गंगा दशहरा पर यातायात डायवर्जन:24 मई रात 8 बजे से 25 मई रात 8 बजे तक रहेगा प्रभावी

कासगंज में गंगा दशहरा पर यातायात डायवर्जन:24 मई रात 8 बजे से 25 मई रात 8 बजे तक रहेगा प्रभावी

कासगंज में गंगा दशहरा स्नान पर्व के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह डायवर्जन 24 मई 2026 की रात 8 बजे से 25 मई 2026 की रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगा। 25 मई 2026 को मनाए जाने वाले गंगा दशहरा पर्व पर सोरों के लहरा गंगा घाट और कछला गंगा घाट पर विभिन्न जिलों और राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण यातायात जाम की समस्या उत्पन्न होती है, जिसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जनपद एटा से बदायूं-बरेली की ओर जाने वाले सभी वाहन सौरभ ढाबा, एटा रोड से अमरपुर घाट बाईपास की ओर मोड़े जाएंगे। ये वाहन मंडी तिराहा कासगंज से सहावर, गंजडुंडवारा क्षेत्र होते हुए कादरगंज गंगा पुल से बदायूं जिले में प्रवेश करेंगे। हाथरस से बदायूं-बरेली जाने वाले वाहनों को नदरई तिराहा से सौरभ ढाबा, एटा रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। ये भी अमरपुर घाट बाईपास से मंडी तिराहा कासगंज, सहावर, गंजडुंडवारा क्षेत्र होते हुए कादरगंज गंगा पुल से बदायूं जिले में प्रवेश करेंगे। अलीगढ़ से बदायूं-बरेली की ओर जाने वाले सभी वाहन हजारा नहर पुल से मामों बाईपास और गोरक्षा नहर पुल से डायवर्ट किए जाएंगे। ये वाहन सहावर, गंजडुंडवारा क्षेत्र होते हुए कादरगंज गंगा पुल से बदायूं जिले की सीमा में प्रवेश करेंगे। कछला गंगा घाट से कासगंज की ओर आने वाले सभी वाहन दुपहिया मोड़ नगरिया, थाना सोरों से मोड़े जाएंगे। ये करना याकुजगंज से सहावर, अमांपुर कासगंज होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। सोरों की तरफ से बरेली-बदायूं की ओर जाने वाले सभी वाहन पुलिस चौकी नगरिया से पहले नगरिया तिराहा से शहवाजपुर होते हुए कादरगंज गंगा पुल से बदायूं जिले में प्रवेश करेंगे। श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए चार पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। इनमें पुलिस चौकी नगरिया से आगे पेट्रोल पंप के पास रेलवे लाइन की तरफ खाली मैदान, गोला कुआं पर निर्माणाधीन NHAI बाईपास, नारायन आश्रम के सामने पुलिस चौकी कछला के बराबर रेलवे लाइन की तरफ खाली पड़ा मैदान और मेला ग्राउण्ड पार्किंग सोरों शामिल हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *