गिरफ्तार घायल पवन का लंबा आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार घायल पवन का लंबा आपराधिक इतिहास

भास्कर न्यूज | किशनगंज किशनगंज पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार लूटकांड के सरगना कटिहार जिले के रौतारा निवासी पवन कुमार उर्फ चिंटू का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसने वर्ष 2017 में अररिया जिले से अपराध की दुनिया में कदम रखा था। उसी वर्ष उसके खिलाफ पहला मामला दर्ज हुआ था। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2019 में पटना के कंकड़बाग, श्रीकृष्णापुरी और गर्दनीबाग थाना में उसके खिलाफ लूट, छिनतई और चोरी के करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हुए। इसके बाद उसने सीमावर्ती इलाकों में सक्रियता बढ़ाई। वर्ष 2023 में मधुबनी जिले के पंडौल और झंझारपुर थाना में भी उसके खिलाफ तीन मामले दर्ज हुए। वर्ष 2026 में किशनगंज जिले के टाउन थाना में चार और ठाकुरगंज थाना में दो मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार पवन कुमार के खिलाफ कटिहार, पूर्णिया समेत बिहार के कई जिलों और पश्चिम बंगाल में भी चोरी और छिनतई के मामले दर्ज हैं। कई जिलों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर किशनगंज पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान पवन कुमार ने पुलिस पर फायरिंग भी की, जिसमें डीआईयू टीम के पुलिस पदाधिकारियों को चोट लगी, लेकिन पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके गिरोह के एक अन्य आरोपी पंकज उर्फ छोटू यादव, निवासी झंझूपाड़ा फटापुकुर, जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) को भी गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की एक बाइक बरामद हुई है। एसपी संतोष कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी एक दर्जन से अधिक मामलों में वांछित हैं। पवन कुमार ने किशनगंज जिले के छह मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। हाल में पश्चिमपाली इलाके में हुई बाइक चोरी की वायरल घटना में भी उसका नाम सामने आया था। भास्कर न्यूज | किशनगंज किशनगंज पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार लूटकांड के सरगना कटिहार जिले के रौतारा निवासी पवन कुमार उर्फ चिंटू का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसने वर्ष 2017 में अररिया जिले से अपराध की दुनिया में कदम रखा था। उसी वर्ष उसके खिलाफ पहला मामला दर्ज हुआ था। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2019 में पटना के कंकड़बाग, श्रीकृष्णापुरी और गर्दनीबाग थाना में उसके खिलाफ लूट, छिनतई और चोरी के करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हुए। इसके बाद उसने सीमावर्ती इलाकों में सक्रियता बढ़ाई। वर्ष 2023 में मधुबनी जिले के पंडौल और झंझारपुर थाना में भी उसके खिलाफ तीन मामले दर्ज हुए। वर्ष 2026 में किशनगंज जिले के टाउन थाना में चार और ठाकुरगंज थाना में दो मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार पवन कुमार के खिलाफ कटिहार, पूर्णिया समेत बिहार के कई जिलों और पश्चिम बंगाल में भी चोरी और छिनतई के मामले दर्ज हैं। कई जिलों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर किशनगंज पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान पवन कुमार ने पुलिस पर फायरिंग भी की, जिसमें डीआईयू टीम के पुलिस पदाधिकारियों को चोट लगी, लेकिन पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके गिरोह के एक अन्य आरोपी पंकज उर्फ छोटू यादव, निवासी झंझूपाड़ा फटापुकुर, जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) को भी गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की एक बाइक बरामद हुई है। एसपी संतोष कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी एक दर्जन से अधिक मामलों में वांछित हैं। पवन कुमार ने किशनगंज जिले के छह मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। हाल में पश्चिमपाली इलाके में हुई बाइक चोरी की वायरल घटना में भी उसका नाम सामने आया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *