वाराणसी में शराब लेने के दौरान दो पक्षों में मारपीट:पुलिस ने BHU के एक छात्र हिरासत में लिया,घायल का ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज

वाराणसी में शराब लेने के दौरान दो पक्षों में मारपीट:पुलिस ने BHU के एक छात्र हिरासत में लिया,घायल का ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज

वााणसी के लंका थाना क्षेत्र के नरिया स्थित शराब की दुकान के पास देर रात दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार साकेत नगर निवासी चंद्रमा पटेल अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि विवाद शांत कराने के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में चंद्रमा के सिर में गंभीर चोट आई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घायल को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। लंका थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एक युवक को हिरासत में लिया। पकड़ा गया युवक काशी हिंदू विश्वविद्यालय में एमए का छात्र बताया जा रहा है और मूल रूप से गाजीपुर का निवासी है। वह परिसर के बाहर रहकर पढ़ाई करता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *