मुजफ्फरनगर में आधी रात महिला पर हमला, VIDEO:घेरकर पीटा, सड़क पर बदहवास हालत में पड़ी रही

मुजफ्फरनगर में आधी रात महिला पर हमला, VIDEO:घेरकर पीटा, सड़क पर बदहवास हालत में पड़ी रही

मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अलमासपुर स्थित वाल्मीकि बस्ती में एक महिला पर कथित जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घटना से जुड़े दो वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पीड़िता पिंकी सिंह पत्नी राजवीर मेहरा पर 19 मई की रात करीब पौने 12 बजे हमला किया गया। आरोप है कि उस समय वह घर पर अकेली थीं, तभी परिवार के कुछ लोगों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। वायरल वीडियो और पीड़िता के आरोपों के मुताबिक सास, ससुर, जेठानी और उनके बेटों ने मिलकर पिंकी सिंह को घेर लिया। आरोप है कि सास ने उनके सिर पर डंडे से वार किया, जबकि अन्य लोगों ने उन्हें सड़क पर गिराकर लात-घूसों से पीटा। सोशल मीडिया पर वायरल पहले वीडियो में कुछ लोग महिला को घेरकर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में महिला देर रात गली के बीच सड़क पर बदहवास हालत में पड़ी नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में साफ साफ दिखाई दे रहा है कि घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। फिलहाल मामला पुलिस तक पहुंच चुका है और वायरल वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *