फर्रुखाबाद चौक पर लगा भीषण जाम:दो एंबुलेंस फंसीं, राहगीरों ने 20 मिनट में रास्ता दिलाया

फर्रुखाबाद चौक पर लगा भीषण जाम:दो एंबुलेंस फंसीं, राहगीरों ने 20 मिनट में रास्ता दिलाया

फर्रुखाबाद के चौक बाजार में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे भीषण जाम लग गया। इस जाम में दो एंबुलेंस भी फंस गईं, जिन्हें निकालने में राहगीरों को करीब 20 मिनट का समय लगा। जाम इतना जबरदस्त था कि चौक के चारों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। रेलवे रोड, गुड़गांव देवी मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते और घूमने की तरफ से आने वाले मार्ग पर भी वाहन फंसे रहे। चार पहिया वाहनों के साथ-साथ ई-रिक्शा और बाइक भी जाम में फंस गए, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में फंसी एंबुलेंस लगातार सायरन बजा रही थीं। एंबुलेंस को फंसा देख राहगीरों ने आगे बढ़कर वाहनों को व्यवस्थित किया और उनके लिए रास्ता बनाया। काफी मशक्कत के बाद लगभग 20 मिनट में दोनों एंबुलेंस जाम से निकल पाईं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इन दिनों दिन में तेज धूप के कारण लोग शाम को बाजार निकलते हैं, जिससे भीड़ बढ़ जाती है। राहगीरों ने बताया कि सड़क किनारे गलत तरीके से खड़ी की गई बाइकें और रेहड़ी-पटरी वाले भी जाम का एक प्रमुख कारण हैं। चौक के आसपास जाम की समस्या आए दिन बनी रहती है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और लोगों को अक्सर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *