बांदा में ट्रांसफार्मर के करंट से युवक की मौत:पत्नी के मायके से वापस नहीं लौटने के कारण चल रहा था नाराज

बांदा में ट्रांसफार्मर के करंट से युवक की मौत:पत्नी के मायके से वापस नहीं लौटने के कारण चल रहा था नाराज

बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के खुटला मोहल्ले में दोपहर में एक युवक की विद्युत ट्रांसफार्मर के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान खुटला मोहल्ला निवासी रशीद (35) के रूप में हुई है। परिजनों ने उसे तत्काल बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसकी मौत की पुष्टि की। जानकारी के अनुसार, रशीद एक विद्युत ट्रांसफार्मर को छूने के कारण करंट की चपेट में आ गया था। आशंका जताई जा रही है कि रशीद अपनी पत्नी के मायके से वापस न लौटने के कारण नाराज़ था। इसी नाराज़गी में उसने यह कदम उठाया होगा। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत की खबर से परिजनों में शोक का माहौल है। डॉक्टरों ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *