पिता-भाई ने युवक का गला घोंटा, पटरी पर फेंका शव:बैतूल में शराब की लत से परेशान होकर की हत्या, दोनों गिरफ्तार

पिता-भाई ने युवक का गला घोंटा, पटरी पर फेंका शव:बैतूल में शराब की लत से परेशान होकर की हत्या, दोनों गिरफ्तार

बैतूल जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के शव का मामला हत्या का निकला। रानीपुर पुलिस ने 72 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक के पिता और छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद शव को रेलवे पटरी पर फेंककर इसे हादसा दिखाने की कोशिश की गई थी। पुलिस के अनुसार 18 मई को घोड़ाडोंगरी उप स्टेशन प्रबंधक से सूचना मिली थी कि ग्राम कोयलारी के पास रेलवे खंभा क्रमांक 823/1 के समीप एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। शुरुआती तौर पर मामला ट्रेन से गिरकर मौत का लग रहा था। सूचना मिलते ही रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान नहीं होने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया और फोटो सोशल मीडिया व व्हाट्सएप समूहों में प्रसारित किए गए। पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में डॉक्टर ने गला दबाने से मौत होने की आशंका जताई, जिसके बाद मामला संदिग्ध हो गया। पुलिस ने शव को फ्रीजर में सुरक्षित रखवाया। अक्सर परिवार के साथ मारपीट करता था
अगले दिन मृतक की पहचान मेढ़ापानी निवासी अनेष पिता रामदयाल के रूप में हुई। विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि युवक की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका गया था। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज की। विवेचना के दौरान पुलिस ने मृतक के पिता रामदयाल से पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि अनेष शराब पीने का आदी था और अक्सर परिवार के साथ मारपीट करता था। घटना वाले दिन उसने घर में रखी गेहूं की चार बोरियां बेच दी थीं और परिवार के साथ विवाद किया था। इससे परेशान होकर परिवार के सदस्य गांव में अलग-अलग जगह छिप गए थे। पुलिस के मुताबिक रामदयाल खेत की टापरी में छिपा था, जहां अनेष उसे खोजते हुए पहुंच गया और विवाद करने लगा। इसी दौरान गुस्से में आकर रामदयाल ने गमछे से उसका गला घोंट दिया। मौत के बाद उसने अपने छोटे बेटे मनीष उइके की मदद से शव को बाइक पर रखकर रेलवे लाइन के पास फेंक दिया, ताकि मामला दुर्घटना लगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *