गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के शाहपुर बाजार में पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सिवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के मुसहरी गांव निवासी मानकी राम के बेटे मुकेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, कारतूस, मैगजीन और अन्य सामान बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई पुलिस को वाहन जांच के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि शाहपुर बाजार में एक युवक पिस्टल लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही युवक भागने लगा, जिसे पुलिस बल की मदद से पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक लोडेड पिस्टल (जिस पर ‘आर्चरी’ अंकित था), दो मैगजीन, दस जिंदा कारतूस, एक लोहे का चाकू और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही विधिवत जप्ती सूची तैयार कर सभी सामान जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष बोले-पूछताछ के बाद जेल भेजा थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि आरोपी मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बरामद हथियार और कारतूस को सुरक्षित मालखाने में जमा करा दिया गया है। इस मामले में माँझागढ़ थाना कांड संख्या 224/26 के तहत आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कारवाई को देखने के लिए वहाँ पर ग्रामीण इकठ्ठा हो गए जिसके बाद पकड़ाये व्यक्ति का तलाशी लिया गया। इस दौरान उसके पास से हथियार और कारतूस बरामद कर जब्त किया गया है। गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के शाहपुर बाजार में पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सिवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के मुसहरी गांव निवासी मानकी राम के बेटे मुकेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, कारतूस, मैगजीन और अन्य सामान बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई पुलिस को वाहन जांच के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि शाहपुर बाजार में एक युवक पिस्टल लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही युवक भागने लगा, जिसे पुलिस बल की मदद से पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक लोडेड पिस्टल (जिस पर ‘आर्चरी’ अंकित था), दो मैगजीन, दस जिंदा कारतूस, एक लोहे का चाकू और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही विधिवत जप्ती सूची तैयार कर सभी सामान जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष बोले-पूछताछ के बाद जेल भेजा थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि आरोपी मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बरामद हथियार और कारतूस को सुरक्षित मालखाने में जमा करा दिया गया है। इस मामले में माँझागढ़ थाना कांड संख्या 224/26 के तहत आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कारवाई को देखने के लिए वहाँ पर ग्रामीण इकठ्ठा हो गए जिसके बाद पकड़ाये व्यक्ति का तलाशी लिया गया। इस दौरान उसके पास से हथियार और कारतूस बरामद कर जब्त किया गया है।


