संगीत सोम बोले हारकर भी 100 विधायकों के बराबर हूं:मेरठ में भाजपा नेता का बयान, बोले 2027 की तैयारी में जुट जाएं

संगीत सोम बोले हारकर भी 100 विधायकों के बराबर हूं:मेरठ में भाजपा नेता का बयान, बोले 2027 की तैयारी में जुट जाएं

मेरठ में सरधना सीट से पूर्व विधायक और भाजपा के फायरब्रांड नेता संगीत सोम ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। संगीत सोम ने शुक्रवार को एक सम्मेलन में समर्थकों के बीच मंच से कहा कि हारकर भी आज भी मैं 100 विधायकों के बराबर हूं। सोम ने आगे कहा कि अब 2027 दूर नहीं है इसलिए सभी लोग चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। पार्टी के कामों को आगे बढ़ाएं। कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे संगीत सोम गुरुवार को सरधना के तहसील रोड स्थित कुमार पैलेस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा नेता संगीत सोम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बड़ा राजनीतिक बयान दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद भी वह सौ विधायकों के बराबर हैं और आज भी कार्यकर्ताओं के काम कराने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। सम्मेलन के दौरान संगीत सोम ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की स्मृति में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है। संगठन की मजबूती सबसे जरूरी सोम ने कहा कि संगठन की मजबूती ही किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत होती है और इसके लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखना आवश्यक है। विकास कार्यों का भी किया उल्लेख संगीत सोम ने अपने विधायक कार्यकाल के दौरान कराए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने लगातार प्रयास किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को पहुंचाने का भी आह्वान किया। 2027 के चुनाव की तैयारी का दिया संदेश सम्मेलन में उन्होंने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने को कहा। उनका कहना था कि मजबूत संगठन और सक्रिय कार्यकर्ता ही चुनावी सफलता की नींव होते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे तथा संगठन को और मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *