जहानाबाद में बिजली गिरने से किसान की मौत:तेज बारिश और आंधी के बाद हादसा, वीरपुर गांव में हुई घटना

जहानाबाद में बिजली गिरने से किसान की मौत:तेज बारिश और आंधी के बाद हादसा, वीरपुर गांव में हुई घटना

जहानाबाद में बिजली गिरने से 1 किसान की मौत हो गई। यह घटना घोसी थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव में हुई, जहां 55 वर्षीय किसान राजकुमार शर्मा पशु चरा रहे थे। बताया गया कि राजकुमार शर्मा गांव के बधार में अपने पशु चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश और आंधी आ गई। बारिश से बचने के लिए वे एक पेड़ के बगल में छिप गए। तभी अचानक बिजली गिरी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को पहुंचाया अस्पताल घायल राजकुमार शर्मा को तत्काल इलाज के लिए घोसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएससी) ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया है। परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खेती-बाड़ी करते थे राजकुमार मृतक राजकुमार शर्मा खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मृत्यु के बाद परिवार पर संकट आ गया है। मृतक के भतीजे ओमप्रकाश ने बताया कि उनके चाचा घर के पूरब दिशा में बधार में पशु चरा रहे थे, तभी ठनका गिरने से उनकी मौत हो गई। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा जानकारी के अनुसार, घटना से पहले तीन दिनों से लगातार भीषण गर्मी पड़ रही थी, जिससे जिले का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। अचानक मौसम बदलने से तेज वर्षा और हवा चलने लगी, जिसके कारण लोग सुरक्षित स्थानों पर छिपने लगे थे। जहानाबाद में बिजली गिरने से 1 किसान की मौत हो गई। यह घटना घोसी थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव में हुई, जहां 55 वर्षीय किसान राजकुमार शर्मा पशु चरा रहे थे। बताया गया कि राजकुमार शर्मा गांव के बधार में अपने पशु चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश और आंधी आ गई। बारिश से बचने के लिए वे एक पेड़ के बगल में छिप गए। तभी अचानक बिजली गिरी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को पहुंचाया अस्पताल घायल राजकुमार शर्मा को तत्काल इलाज के लिए घोसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएससी) ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया है। परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खेती-बाड़ी करते थे राजकुमार मृतक राजकुमार शर्मा खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मृत्यु के बाद परिवार पर संकट आ गया है। मृतक के भतीजे ओमप्रकाश ने बताया कि उनके चाचा घर के पूरब दिशा में बधार में पशु चरा रहे थे, तभी ठनका गिरने से उनकी मौत हो गई। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा जानकारी के अनुसार, घटना से पहले तीन दिनों से लगातार भीषण गर्मी पड़ रही थी, जिससे जिले का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। अचानक मौसम बदलने से तेज वर्षा और हवा चलने लगी, जिसके कारण लोग सुरक्षित स्थानों पर छिपने लगे थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *