एक करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:ड्रग्स सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई, नॉर्थ ईस्ट से ट्रेन से पहुंचे थे मुजफ्फरपुर

एक करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:ड्रग्स सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई, नॉर्थ ईस्ट से ट्रेन से पहुंचे थे मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर शहर में नारकोटिक्स ब्यूरो और पुलिस की कार्रवाई में ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। दोनों तस्कर नॉर्थ ईस्ट के रास्ते ट्रेन से मुजफ्फरपुर पहुंचे थे और शहर में लोकल सप्लाई की तैयारी में थे। इसी दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुजफ्फरपुर के बरूराज थाना क्षेत्र निवासी कौशलेन्द्र कुमार और पूर्वी चंपारण जिले के मेहसी थाना क्षेत्र निवासी संजीत कुमार के रूप में हुई है। दोनों इमली चट्टी स्थित सरकारी बस स्टैंड और स्टेशन रोड इलाके की ओर जा रहे थे, तभी संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई दरअसल, मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो को सूचना मिली थी कि बाहरी राज्य से हेरोइन की बड़ी खेप मुजफ्फरपुर लाई जा रही है। सूचना मिलते ही नारकोटिक्स ब्यूरो और नगर थाना पुलिस की टीम सक्रिय हो गई। स्टेशन रोड और आसपास के इलाके में घेराबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखी जाने लगी। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों युवकों को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद पीले रंग के बैग से 891.5 ग्राम हेरोइन और 540 एमएल विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही दोनों को हिरासत में ले लिया। पीले बैग में छिपाकर लाई गई थी खेप पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तस्करों ने हेरोइन को बेहद शातिर तरीके से बैग में छिपाकर रखा था ताकि किसी को शक न हो। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी नॉर्थ ईस्ट से ट्रेन के रास्ते मुजफ्फरपुर पहुंचे थे और यहां से शहर और आसपास के जिलों में सप्लाई करने की तैयारी थी। बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। मामले में नगर थाना में एनडीपीएस एक्ट और बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। ड्रग्स नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस पूरे मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि मादक पदार्थ की बड़ी खेप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से भारी मात्रा में हेरोइन जैसी प्रतिबंधित सामग्री बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी नॉर्थ ईस्ट से ट्रेन के रास्ते शहर पहुंचे थे। गुप्त सूचना मिलने के बाद संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों लोकल सप्लाई नेटवर्क से जुड़े हुए थे। सिटी एसपी ने कहा कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर पूरे ड्रग्स सिंडिकेट का सत्यापन किया जा रहा है। साथ ही आसपास के जिलों से इनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा हेरोइन की खेप किस तक पहुंचाई जानी थी। मुजफ्फरपुर शहर में नारकोटिक्स ब्यूरो और पुलिस की कार्रवाई में ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। दोनों तस्कर नॉर्थ ईस्ट के रास्ते ट्रेन से मुजफ्फरपुर पहुंचे थे और शहर में लोकल सप्लाई की तैयारी में थे। इसी दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुजफ्फरपुर के बरूराज थाना क्षेत्र निवासी कौशलेन्द्र कुमार और पूर्वी चंपारण जिले के मेहसी थाना क्षेत्र निवासी संजीत कुमार के रूप में हुई है। दोनों इमली चट्टी स्थित सरकारी बस स्टैंड और स्टेशन रोड इलाके की ओर जा रहे थे, तभी संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई दरअसल, मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो को सूचना मिली थी कि बाहरी राज्य से हेरोइन की बड़ी खेप मुजफ्फरपुर लाई जा रही है। सूचना मिलते ही नारकोटिक्स ब्यूरो और नगर थाना पुलिस की टीम सक्रिय हो गई। स्टेशन रोड और आसपास के इलाके में घेराबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखी जाने लगी। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों युवकों को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद पीले रंग के बैग से 891.5 ग्राम हेरोइन और 540 एमएल विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही दोनों को हिरासत में ले लिया। पीले बैग में छिपाकर लाई गई थी खेप पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तस्करों ने हेरोइन को बेहद शातिर तरीके से बैग में छिपाकर रखा था ताकि किसी को शक न हो। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी नॉर्थ ईस्ट से ट्रेन के रास्ते मुजफ्फरपुर पहुंचे थे और यहां से शहर और आसपास के जिलों में सप्लाई करने की तैयारी थी। बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। मामले में नगर थाना में एनडीपीएस एक्ट और बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। ड्रग्स नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस पूरे मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि मादक पदार्थ की बड़ी खेप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से भारी मात्रा में हेरोइन जैसी प्रतिबंधित सामग्री बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी नॉर्थ ईस्ट से ट्रेन के रास्ते शहर पहुंचे थे। गुप्त सूचना मिलने के बाद संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों लोकल सप्लाई नेटवर्क से जुड़े हुए थे। सिटी एसपी ने कहा कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर पूरे ड्रग्स सिंडिकेट का सत्यापन किया जा रहा है। साथ ही आसपास के जिलों से इनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा हेरोइन की खेप किस तक पहुंचाई जानी थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *