महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ 24 मई को थाली बजाओ आंदोलन:समाजवादी बाबा साहब अंबडकर वाहिनी ने ‘सरकार जगाओ’ का किया ऐलान

महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ 24 मई को थाली बजाओ आंदोलन:समाजवादी बाबा साहब अंबडकर वाहिनी ने ‘सरकार जगाओ’ का किया ऐलान

मथुरा में समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी ने 24 मई को ‘थाली बजाओ, सरकार जगाओ’ जन आंदोलन की घोषणा की है। यह आंदोलन पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, नीट परीक्षा पेपर लीक और बेरोजगारी के विरोध में किया जा रहा है। इस आंदोलन की घोषणा सौंख रोड स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित एक बैठक में की गई। बैठक की अध्यक्षता सपा नेता अनिल अग्रवाल ने की। वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है, जिसके कारण लोगों को अब अपनी आवाज उठानी होगी। सपा नेता अनिल अग्रवाल ने जनता से अपील की है कि 24 मई को शाम 7 बजे महिला और पुरुष अपने घरों की छत, बालकनी या दरवाजे पर खड़े होकर दो मिनट तक थाली, चम्मच या कटोरी बजाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन पूरी तरह लोकतांत्रिक तरीके से जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाने का प्रयास है। सपा नेता अनिल अग्रवाल ने सभी से आंदोलन में भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि जिस रसोई पर महंगाई का सबसे ज्यादा असर पड़ा है, उसकी आवाज भी उसी रसोई से उठनी चाहिए। बैठक का संचालन महानगर महासचिव संजय बीबीसी ने किया। इस अवसर पर राजेंद्र लोधी, हर्ष ठाकुर, संतोष सैनी, हरेन्द्र कुमार, सूरजभान चौधरी, सूरज पटेल, मुकेश सैनी, दिगम्बर सिंह, कृष्ण यादव, नरेंद्र सिंह, शिवम, सचिन यादव, बबलू कुशवाह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *