प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर लड़की ने किया सुसाइड:शव गायब करने के आरोप में पिता-सौतेली मां गिरफ्तार; फोन पर बात करने से करते थे मना

प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर लड़की ने किया सुसाइड:शव गायब करने के आरोप में पिता-सौतेली मां गिरफ्तार; फोन पर बात करने से करते थे मना

नालंदा में प्रेम प्रसंग से नाराज परिजनों की कथित प्रताड़ना और उकसावे के कारण एक 17 साल की किशोरी ने फांसी लगाकर जान देदी। घटना को छुपाने के उद्देश्य से परिजनों ने मृतका के शव को छिकाने लगा दिया। घटना सोहसराय थाना क्षेत्र के सिंगारहाट मोहल्ले की है। स्थानीय लोगों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सोहसराय पुलिस ने इस मामले में मृतका के पिता, सौतेली मां और नाना को गिरफ्तार कर लिया है। सोहसराय थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने बताया कि सिंगारहाट निवासी शिशुपाल कुमार उर्फ मुरारी कुमार की 17 साल की बेटी तन्नु किसी लड़के से फोन पर बातचीत किया करती थी। तन्नु के पिता शिशुपाल और उसकी सौतेली मां रून्नी देवी इस बात का कड़ा विरोध करते थे। एक दिन पहले लड़की ने किया सुसाइड आरोप है कि प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों अक्सर तन्नु को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे और उसे आत्महत्या करने के लिए उकसाते थे। परिजनों की इसी रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर कल तन्नु कुमारी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सबूत मिटाने के लिए शव को किया गायब घटना के बाद कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए मृतका के पिता शिशुपाल कुमार, सौतेली मां रून्नी देवी, मामा रजनीश कुमार और नाना महेश प्रसाद ने मिलकर कल रात ही तन्नु के शव को कहीं ले जाकर चुपके से ठिकाने लगा दिया। स्थानीय लोगों की तत्परता से खुला राज, तीन गिरफ्तार मोहल्ले में हुई इस घटना और शव को गायब किए जाने की भनक स्थानीय लोगों को लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सोहसराय थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और पुलिस के अपने बयान पर कांड दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू की। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सदर-1 के नेतृत्व में तुरंत एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए घटना में शामिल तीन मुख्य आरोपियों को दबोच लिया। फरार आरोपी की तलाश जारी इस मामले में पुलिस टीम का नेतृत्व सोहसराय थाना के इन्स्पेक्टर थानाध्यक्ष मुकेश कर रहे थे, जिसमें आलिम अंसारी,सोनू कुमार गुप्ता और सोहसराय थाने के सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस प्रशासन के मुताबिक, मामले का चौथा आरोपी मृतका का मामा रजनीश कुमार फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस शव की बरामदगी के लिए भी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। नालंदा में प्रेम प्रसंग से नाराज परिजनों की कथित प्रताड़ना और उकसावे के कारण एक 17 साल की किशोरी ने फांसी लगाकर जान देदी। घटना को छुपाने के उद्देश्य से परिजनों ने मृतका के शव को छिकाने लगा दिया। घटना सोहसराय थाना क्षेत्र के सिंगारहाट मोहल्ले की है। स्थानीय लोगों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सोहसराय पुलिस ने इस मामले में मृतका के पिता, सौतेली मां और नाना को गिरफ्तार कर लिया है। सोहसराय थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने बताया कि सिंगारहाट निवासी शिशुपाल कुमार उर्फ मुरारी कुमार की 17 साल की बेटी तन्नु किसी लड़के से फोन पर बातचीत किया करती थी। तन्नु के पिता शिशुपाल और उसकी सौतेली मां रून्नी देवी इस बात का कड़ा विरोध करते थे। एक दिन पहले लड़की ने किया सुसाइड आरोप है कि प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों अक्सर तन्नु को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे और उसे आत्महत्या करने के लिए उकसाते थे। परिजनों की इसी रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर कल तन्नु कुमारी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सबूत मिटाने के लिए शव को किया गायब घटना के बाद कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए मृतका के पिता शिशुपाल कुमार, सौतेली मां रून्नी देवी, मामा रजनीश कुमार और नाना महेश प्रसाद ने मिलकर कल रात ही तन्नु के शव को कहीं ले जाकर चुपके से ठिकाने लगा दिया। स्थानीय लोगों की तत्परता से खुला राज, तीन गिरफ्तार मोहल्ले में हुई इस घटना और शव को गायब किए जाने की भनक स्थानीय लोगों को लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सोहसराय थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और पुलिस के अपने बयान पर कांड दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू की। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सदर-1 के नेतृत्व में तुरंत एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए घटना में शामिल तीन मुख्य आरोपियों को दबोच लिया। फरार आरोपी की तलाश जारी इस मामले में पुलिस टीम का नेतृत्व सोहसराय थाना के इन्स्पेक्टर थानाध्यक्ष मुकेश कर रहे थे, जिसमें आलिम अंसारी,सोनू कुमार गुप्ता और सोहसराय थाने के सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस प्रशासन के मुताबिक, मामले का चौथा आरोपी मृतका का मामा रजनीश कुमार फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस शव की बरामदगी के लिए भी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *