मुजफ्फरपुर में देवर के अफेयर में भाभी की हत्या:पड़ोस की लड़की से लव मैरिज की थी, साला ने घर में घुसकर दागी बुलेट

मुजफ्फरपुर में देवर के अफेयर में भाभी की हत्या:पड़ोस की लड़की से लव मैरिज की थी, साला ने घर में घुसकर दागी बुलेट

मुजफ्फरपुर में गुरुवार देर रात घर में घुसकर एक महिला को गोली मार दी गई। मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी देवर के साला पर है। मृतका की पहचान महेश पासवान की पत्नी मीना देवी(30) के तौर पर हुई है। घटना जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के गौरा वार्ड नंबर-2 की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाए। प्रेम-प्रसंग में वारदात को अंजाम दिया गया है। बहस बढ़ने पर हथियार निकाल लिया परिजन दिनेश पासवान ने बताया मीना के देवर का पड़ोस की एक लड़की से अफेयर चल रहा था। दोनों ने हाल ही में कोर्ट मैरिज भी कर ली थी। इस रिश्ते का वो विरोध कर रही थी। इसको लेकर गांव में कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। देर रात लड़की का भाई घर पहुंचा था, जहां दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हुई। देखते ही देखते मामला विवाद में बदल गया और बहस काफी बढ़ गई। इसी दौरान आरोपी ने हथियार निकाल लिया और मीना देवी पर गोली चला दी। गोली लगते ही जमीन पर गिर पड़ी। मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जान से मारने की धमकी मिली थी वहीं, परिजन नीरज पासवान ने बताया कि लड़की पक्ष की ओर से पहले भी धमकी दी गई थी। लड़की के भाई ने पहले ही कहा था कि सबको देख लेंगे। उसी धमकी के बाद रात में घर में घुसकर गोली मार दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। गांव में पुलिस कैंप कर रही है सरैया एसडीपीओ गुरप्रीत कौर ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। परिजनों के बयान के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है। पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस लगातार कैंप कर रही है। मुजफ्फरपुर में गुरुवार देर रात घर में घुसकर एक महिला को गोली मार दी गई। मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी देवर के साला पर है। मृतका की पहचान महेश पासवान की पत्नी मीना देवी(30) के तौर पर हुई है। घटना जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के गौरा वार्ड नंबर-2 की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाए। प्रेम-प्रसंग में वारदात को अंजाम दिया गया है। बहस बढ़ने पर हथियार निकाल लिया परिजन दिनेश पासवान ने बताया मीना के देवर का पड़ोस की एक लड़की से अफेयर चल रहा था। दोनों ने हाल ही में कोर्ट मैरिज भी कर ली थी। इस रिश्ते का वो विरोध कर रही थी। इसको लेकर गांव में कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। देर रात लड़की का भाई घर पहुंचा था, जहां दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हुई। देखते ही देखते मामला विवाद में बदल गया और बहस काफी बढ़ गई। इसी दौरान आरोपी ने हथियार निकाल लिया और मीना देवी पर गोली चला दी। गोली लगते ही जमीन पर गिर पड़ी। मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जान से मारने की धमकी मिली थी वहीं, परिजन नीरज पासवान ने बताया कि लड़की पक्ष की ओर से पहले भी धमकी दी गई थी। लड़की के भाई ने पहले ही कहा था कि सबको देख लेंगे। उसी धमकी के बाद रात में घर में घुसकर गोली मार दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। गांव में पुलिस कैंप कर रही है सरैया एसडीपीओ गुरप्रीत कौर ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। परिजनों के बयान के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है। पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस लगातार कैंप कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *