पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘झालमुड़ी’ खिलाने वाले एक स्थानीय दुकानदार बिक्रम साव को जान से मारने की धमकी मिली है।
Breaking News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘झालमुड़ी’ खिलाने वाले एक स्थानीय दुकानदार बिक्रम साव को जान से मारने की धमकी मिली है। दुकानदार को अब अंतरराष्ट्रीय नंबरों से जान से मारने की फोन आ रहे है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश से कॉल आई है। जान से मारने की धमकी मिलने के पूरा परिवार डर के साये में है। पीएम मोदी को अपने हाथों से तैयार कर झालमुड़ी खिलाने के बाद बिक्रम साव सोशल मीडिया पर रातोंरात लोकप्रिय हो गए थे। लेकिन यह शोहरत अब उसके और उसके परिवार के लिए खौफ का सबब बन गई है।
19 अप्रैल को झाड़ग्राम गए थे पीएम मोदी
आपको बता दे कि यह पूरी घटना 19 अप्रैल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झाड़ग्राम में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया था। रैली समाप्त होने के बाद पीएम मोदी का काफिला लौट रहा था तभी वे अचानक सड़के के पास झालमुड़ी बेचने वाले विक्रम साव की दुकान पर रुक गए।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
स्थानीय दुकानदार ने झालमुड़ी तैयार कर पीएम मोदी का खिलाई। इस दौरान पीएम मोदी ने दुकानदार से बातचीत की। इस घटना का वीडियो प्रधानमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर भी शेयर किया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
यह खबर अपडेट की जा रही है…


