19 की दुल्हन…40 का दूल्हा, बाराती को बनाया बंधक:मुजफ्फरपुर में राजस्थान से आई बारात, दूल्हा बदला; अगुआ पर 50 हजार का लगाया जुर्माना

19 की दुल्हन…40 का दूल्हा, बाराती को बनाया बंधक:मुजफ्फरपुर में राजस्थान से आई बारात, दूल्हा बदला; अगुआ पर 50 हजार का लगाया जुर्माना

मुजफ्फरपुर के मुरौल प्रखंड के एक गांव में बुधवार रात शादी के दौरान दूल्हा बदले जाने पर बवाल हो गया। देखते ही देखते बाराती और सराती के बीच मारपीट शुरू हो गई। गुस्साए लोगों ने दूल्हे और उसके छोटे भाई को पकड़ लिया। इस दौरान लड़का पक्ष के तीन रिश्तेदार मौके से भागने में सफल रहे, जबकि दूल्हे और उसके भाई को गुरुवार सुबह करीब 11 बजे तक बंधक बनाकर रखा गया। राजस्थान के कोटा से आई बारात में दूल्हे समेत महज पांच लोग शामिल थे। लड़का पक्ष ने इसे रिश्तेदारों की बारात बताया, लेकिन जयमाला के दौरान पूरा मामला संदिग्ध हो गया। दरवाजे पर जयमाला कार्यक्रम के दौरान लड़की पक्ष ने देखा कि जिस युवक से लड़की की मोबाइल पर बातचीत होती थी, वह युवक बारात में मौजूद दूल्हा नहीं है। इसके बाद बवाल शुरू हो गया। ग्रामीणों और लड़की पक्ष ने आरोप लगाया कि शादी के लिए दूसरे युवक को दूल्हा बनाकर भेजा गया। पुलिस और मुखिया की मौजूदगी में हुई पंचायत मामले की सूचना पर मुरौल ओपी अध्यक्ष लखिंदर महतो और दरोगा हरेराम पुलिस बल के साथ पहुंचे। स्थानीय मुखिया की मौजूदगी में पंचायत बुलाई गई। पुलिस के सामने युवक ने अपना नाम महावीर नायर और घर राजस्थान के कोटा शहर बताया। लड़की के पिता ने अगुआ गांव का ही रहने वालसा है। उसके परिवार ने लड़का पक्ष की संपत्ति का झांसा देकर उन्हें फंसाया असली लड़के की जगह दूसरे लड़के को शादी के लिए भेज दिया। जिस युवक से लड़की की मोबाइल पर बात होती थी, वह अलग था। जबकि शादी के लिए करीब 40 वर्षीय व्यक्ति को भेजा गया, लड़की की उम्र महज 19 वर्ष है। बारात में लाए सामान दूल्हे पक्ष को वापस किए पंचायत में काफी देर तक गहमागहमी की स्थिति बनी रही। अंत में पंचायत में हुए फैसले के तहत दूल्हा पक्ष से दो लाख रुपए नकदी वसूल कर लड़की पक्ष को दिए गए। वहीं, शादी तय कराने वाले अगुआ की बहू पर भी 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। साथ ही बारात के साथ लाई गई सामान दूल्हे पक्ष को वापस कर दिया गया। फर्जी दूल्हे, उम्र के अंतर और पंचायत के जुर्माने को लेकर यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस मामले की जांचमें जुटी है। मुजफ्फरपुर के मुरौल प्रखंड के एक गांव में बुधवार रात शादी के दौरान दूल्हा बदले जाने पर बवाल हो गया। देखते ही देखते बाराती और सराती के बीच मारपीट शुरू हो गई। गुस्साए लोगों ने दूल्हे और उसके छोटे भाई को पकड़ लिया। इस दौरान लड़का पक्ष के तीन रिश्तेदार मौके से भागने में सफल रहे, जबकि दूल्हे और उसके भाई को गुरुवार सुबह करीब 11 बजे तक बंधक बनाकर रखा गया। राजस्थान के कोटा से आई बारात में दूल्हे समेत महज पांच लोग शामिल थे। लड़का पक्ष ने इसे रिश्तेदारों की बारात बताया, लेकिन जयमाला के दौरान पूरा मामला संदिग्ध हो गया। दरवाजे पर जयमाला कार्यक्रम के दौरान लड़की पक्ष ने देखा कि जिस युवक से लड़की की मोबाइल पर बातचीत होती थी, वह युवक बारात में मौजूद दूल्हा नहीं है। इसके बाद बवाल शुरू हो गया। ग्रामीणों और लड़की पक्ष ने आरोप लगाया कि शादी के लिए दूसरे युवक को दूल्हा बनाकर भेजा गया। पुलिस और मुखिया की मौजूदगी में हुई पंचायत मामले की सूचना पर मुरौल ओपी अध्यक्ष लखिंदर महतो और दरोगा हरेराम पुलिस बल के साथ पहुंचे। स्थानीय मुखिया की मौजूदगी में पंचायत बुलाई गई। पुलिस के सामने युवक ने अपना नाम महावीर नायर और घर राजस्थान के कोटा शहर बताया। लड़की के पिता ने अगुआ गांव का ही रहने वालसा है। उसके परिवार ने लड़का पक्ष की संपत्ति का झांसा देकर उन्हें फंसाया असली लड़के की जगह दूसरे लड़के को शादी के लिए भेज दिया। जिस युवक से लड़की की मोबाइल पर बात होती थी, वह अलग था। जबकि शादी के लिए करीब 40 वर्षीय व्यक्ति को भेजा गया, लड़की की उम्र महज 19 वर्ष है। बारात में लाए सामान दूल्हे पक्ष को वापस किए पंचायत में काफी देर तक गहमागहमी की स्थिति बनी रही। अंत में पंचायत में हुए फैसले के तहत दूल्हा पक्ष से दो लाख रुपए नकदी वसूल कर लड़की पक्ष को दिए गए। वहीं, शादी तय कराने वाले अगुआ की बहू पर भी 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। साथ ही बारात के साथ लाई गई सामान दूल्हे पक्ष को वापस कर दिया गया। फर्जी दूल्हे, उम्र के अंतर और पंचायत के जुर्माने को लेकर यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस मामले की जांचमें जुटी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *