बरेली में मौलाना तौसीफ रजा की संदिग्ध मौत:किशनगंज सांसद ने परिजन से की मुलाकात, उच्चस्तरीय जांच और न्याय का दिया भरोसा

बरेली में मौलाना तौसीफ रजा की संदिग्ध मौत:किशनगंज सांसद ने परिजन से की मुलाकात, उच्चस्तरीय जांच और न्याय का दिया भरोसा

किशनगंज सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद आजाद ने गुरुवार शाम को अपने लोकसभा क्षेत्र किशनगंज के ठाकुरगंज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के बरेली में संदिग्ध परिस्थितियों में जान गंवाने वाले मौलाना तौसीफ रजा के परिजनों से मुलाकात की। सांसद ने परिवार को सांत्वना दी और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। डॉ. आजाद ने मौलाना तौसीफ रजा की मौत को एक गंभीर मामला बताया। उन्होंने इस घटना की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर कार्रवाई हो। उच्चस्तरीय जांच की कर रहे मांग सांसद ने जानकारी दी कि वे इस मामले को लेकर संबंधित विभागों और सरकार के लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने पहले ही केंद्र सरकार के रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि वे जल्द ही बिहार सरकार से मिलकर इस मामले को गंभीरता से उठाएंगे, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। सांसद ने जिला और प्रखंड स्तरीय कांग्रेस नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे मौलाना तौसीफ के परिजनों के लगातार संपर्क में रहें और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान करें। रेलवे ट्रैक के किनारे मिला था शव गौरतलब हो कि किशनगंज जिले के ठाकुरगंज निवासी मौलाना तौसीफ रजा (30) का शव बीते 27 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के बरेली में रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। तौसीफ रजा उत्तर प्रदेश के एक मदरसे में नौकरी करते थे और बरेली शरीफ ताजुश्शरिया के उर्स में गए थे। बरेली से लौटते समय ही वे इस घटना का शिकार हो गए। मृतक की पत्नी ने बताया कि उनके पति ने मौत से एक दिन पहले ट्रेन से फोन कर किसी शराबी द्वारा मारपीट किए जाने की जानकारी दी थी। किशनगंज सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद आजाद ने गुरुवार शाम को अपने लोकसभा क्षेत्र किशनगंज के ठाकुरगंज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के बरेली में संदिग्ध परिस्थितियों में जान गंवाने वाले मौलाना तौसीफ रजा के परिजनों से मुलाकात की। सांसद ने परिवार को सांत्वना दी और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। डॉ. आजाद ने मौलाना तौसीफ रजा की मौत को एक गंभीर मामला बताया। उन्होंने इस घटना की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर कार्रवाई हो। उच्चस्तरीय जांच की कर रहे मांग सांसद ने जानकारी दी कि वे इस मामले को लेकर संबंधित विभागों और सरकार के लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने पहले ही केंद्र सरकार के रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि वे जल्द ही बिहार सरकार से मिलकर इस मामले को गंभीरता से उठाएंगे, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। सांसद ने जिला और प्रखंड स्तरीय कांग्रेस नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे मौलाना तौसीफ के परिजनों के लगातार संपर्क में रहें और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान करें। रेलवे ट्रैक के किनारे मिला था शव गौरतलब हो कि किशनगंज जिले के ठाकुरगंज निवासी मौलाना तौसीफ रजा (30) का शव बीते 27 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के बरेली में रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। तौसीफ रजा उत्तर प्रदेश के एक मदरसे में नौकरी करते थे और बरेली शरीफ ताजुश्शरिया के उर्स में गए थे। बरेली से लौटते समय ही वे इस घटना का शिकार हो गए। मृतक की पत्नी ने बताया कि उनके पति ने मौत से एक दिन पहले ट्रेन से फोन कर किसी शराबी द्वारा मारपीट किए जाने की जानकारी दी थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *