ASI और बेटे सहित 3 पर जानलेवा हमला:शेखपुरा में ई-रिक्शा चालक से सीढ़ी हटाने को लेकर विवाद, ASI की हालत गंभीर

ASI और बेटे सहित 3 पर जानलेवा हमला:शेखपुरा में ई-रिक्शा चालक से सीढ़ी हटाने को लेकर विवाद, ASI की हालत गंभीर

शेखपुरा में गुरुवार शाम एक सीआरपीएफ असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI), उनके बेटे और साले पर जानलेवा हमला किया गया। यह घटना शहर के बंगाली पर मुहल्ले में हुई, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल 112 की पुलिस टीम ने उन्हें सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया, जहां ASI की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों की पहचान सीआरपीएफ जवान सुधांशु कुमार उर्फ पिंटू, उनके पुत्र प्रियांशु कुमार और साले कुंदन कुमार के रूप में हुई है। सुधांशु कुमार वर्तमान में सिलीगुड़ी में तैनात हैं और हाल ही में छुट्टी पर अपने घर शेखपुरा आए थे। उनका घर जवाहर नवोदय विद्यालय के पूरब-दक्षिण दिशा में बंगाली पर मुहल्ले में है। ई-रिक्शा चालक से सीढ़ी हटाने को लेकर विवाद बताया गया है कि घटना उस समय हुई जब सुधांशु कुमार अपने घर की सफाई के लिए बांस की सीढ़ी लगाकर काम कर रहे थे। इसी दौरान गली से गुजर रहे एक ई-रिक्शा चालक से सीढ़ी हटाने को लेकर उनका विवाद हो गया। ई-रिक्शा पंडाल का सामान लेकर बंगाली पर मुहल्ले की ओर जा रहा था। विवाद बढ़ने पर ई-रिक्शा पर बैठे तीन युवकों ने सीआरपीएफ जवान पर हमला कर दिया। उन्हें बचाने आए उनके साले और पुत्र पर भी हमलावरों ने लोहे की रॉड और ईंट-पत्थर से वार किया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। ई-रिक्शा चालक ने मोबाइल फोन करके अपने दर्जन भर से अधिक सहयोगियों को बुला लिया, जिन्होंने मिलकर तीनों पर हमला किया। घायलों को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती घटना के बाद मुहल्ले में दहशत का माहौल है। खून से लथपथ तीनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, सीआरपीएफ जवान सुधांशु कुमार की हालत गंभीर है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है। शेखपुरा में गुरुवार शाम एक सीआरपीएफ असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI), उनके बेटे और साले पर जानलेवा हमला किया गया। यह घटना शहर के बंगाली पर मुहल्ले में हुई, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल 112 की पुलिस टीम ने उन्हें सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया, जहां ASI की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों की पहचान सीआरपीएफ जवान सुधांशु कुमार उर्फ पिंटू, उनके पुत्र प्रियांशु कुमार और साले कुंदन कुमार के रूप में हुई है। सुधांशु कुमार वर्तमान में सिलीगुड़ी में तैनात हैं और हाल ही में छुट्टी पर अपने घर शेखपुरा आए थे। उनका घर जवाहर नवोदय विद्यालय के पूरब-दक्षिण दिशा में बंगाली पर मुहल्ले में है। ई-रिक्शा चालक से सीढ़ी हटाने को लेकर विवाद बताया गया है कि घटना उस समय हुई जब सुधांशु कुमार अपने घर की सफाई के लिए बांस की सीढ़ी लगाकर काम कर रहे थे। इसी दौरान गली से गुजर रहे एक ई-रिक्शा चालक से सीढ़ी हटाने को लेकर उनका विवाद हो गया। ई-रिक्शा पंडाल का सामान लेकर बंगाली पर मुहल्ले की ओर जा रहा था। विवाद बढ़ने पर ई-रिक्शा पर बैठे तीन युवकों ने सीआरपीएफ जवान पर हमला कर दिया। उन्हें बचाने आए उनके साले और पुत्र पर भी हमलावरों ने लोहे की रॉड और ईंट-पत्थर से वार किया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। ई-रिक्शा चालक ने मोबाइल फोन करके अपने दर्जन भर से अधिक सहयोगियों को बुला लिया, जिन्होंने मिलकर तीनों पर हमला किया। घायलों को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती घटना के बाद मुहल्ले में दहशत का माहौल है। खून से लथपथ तीनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, सीआरपीएफ जवान सुधांशु कुमार की हालत गंभीर है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *