आंगनबाड़ी में लगा स्कूल तत्परता मेला, बच्चों ने सीखी गतिविधियां

आंगनबाड़ी में लगा स्कूल तत्परता मेला, बच्चों ने सीखी गतिविधियां

भास्कर न्यूज | रानीपतरा पूर्णिया ग्रामीण सीडीपीओ के निर्देशानुसार परियोजना के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्कूल तत्परता मेला आयोजित किया गया। मेले का उद्देश्य बच्चों को विद्यालय प्रवेश से पहले सीखने के लिए तैयार करना तथा अभिभावकों को प्रारंभिक शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना था। मेले में विभिन्न स्टॉल और खेल आधारित गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया गया। भाषा विकास, गणितीय समझ और सामाजिक कौशल बढ़ाने के लिए कई रोचक गतिविधियां कराई गईं। कार्यक्रम की निगरानी के लिए महिला पर्यवेक्षिका रेखा देवी, सुषमा स्वराज, ऋतु सोनी, नम्रता दास एवं मधु यादव विभिन्न केंद्रों पर पहुंचीं। सीडीपीओ रूपम ने बताया कि प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के सहयोग से यह आयोजन किया गया, ताकि बच्चों को विद्यालयी माहौल के लिए तैयार किया जा सके। भास्कर न्यूज | रानीपतरा पूर्णिया ग्रामीण सीडीपीओ के निर्देशानुसार परियोजना के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्कूल तत्परता मेला आयोजित किया गया। मेले का उद्देश्य बच्चों को विद्यालय प्रवेश से पहले सीखने के लिए तैयार करना तथा अभिभावकों को प्रारंभिक शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना था। मेले में विभिन्न स्टॉल और खेल आधारित गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया गया। भाषा विकास, गणितीय समझ और सामाजिक कौशल बढ़ाने के लिए कई रोचक गतिविधियां कराई गईं। कार्यक्रम की निगरानी के लिए महिला पर्यवेक्षिका रेखा देवी, सुषमा स्वराज, ऋतु सोनी, नम्रता दास एवं मधु यादव विभिन्न केंद्रों पर पहुंचीं। सीडीपीओ रूपम ने बताया कि प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के सहयोग से यह आयोजन किया गया, ताकि बच्चों को विद्यालयी माहौल के लिए तैयार किया जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *