दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अराई गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद हुआ। इसने दो समुदायों के बीच तनाव का रूप ले लिया। घटना के बाद गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। एहतियात के तौर पर कई थानों की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है और पुलिस प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। दरअसल, गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान किसी बात को लेकर हिंदू और मुस्लिम पक्ष के युवकों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान मुस्लिम समुदाय के कुछ युवकों ने एक हिंदू युवक की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची युवक की बहन के साथ भी मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। छह थानों की पुलिस गांव में कैंप कर रही घटना की सूचना मिलते ही सिमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए मब्बी, सिंहवाड़ा, कमतौल, सदर और कोतवाली थाना की पुलिस को भी बुलाया गया। करीब छह थानों की पुलिस गांव में कैंप कर रही है। पुलिस की ओर से क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT),ब्रज वाहन को भी तैनात किया गया है। कमतौल एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन स्वयं मौके पर कैंप कर रहे हैं और लगातार स्थिति की मॉनिटरिंग की जा रही है। पुलिस प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि पुलिस के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अराई गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद हुआ। इसने दो समुदायों के बीच तनाव का रूप ले लिया। घटना के बाद गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। एहतियात के तौर पर कई थानों की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है और पुलिस प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। दरअसल, गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान किसी बात को लेकर हिंदू और मुस्लिम पक्ष के युवकों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान मुस्लिम समुदाय के कुछ युवकों ने एक हिंदू युवक की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची युवक की बहन के साथ भी मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। छह थानों की पुलिस गांव में कैंप कर रही घटना की सूचना मिलते ही सिमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए मब्बी, सिंहवाड़ा, कमतौल, सदर और कोतवाली थाना की पुलिस को भी बुलाया गया। करीब छह थानों की पुलिस गांव में कैंप कर रही है। पुलिस की ओर से क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT),ब्रज वाहन को भी तैनात किया गया है। कमतौल एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन स्वयं मौके पर कैंप कर रहे हैं और लगातार स्थिति की मॉनिटरिंग की जा रही है। पुलिस प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि पुलिस के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।


