नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पुलिस एनकाउंटर कर रही है तो उसमें जाति भी पूछनी चाहिए। मैं तो पुलिस वालों से कहूंगा कि पूछो जाति पूछकर ही गोली चलाइए। ऐसे मत चलाइए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 10 खबरें… 1. ‘पुलिस वालों को कहूंगा जाति पूछकर ही गोली मारो’ CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को सड़क हादसों में मारे गए पुलिसकर्मियों के परिवारों को बीमा का चेक सौंपा। इस दौरान वो भावुक हो गए। मुख्यमंत्री ने कहा, बिहार पुलिस पर जितना भी इन्वेस्टमेंट किया जाए कम है। पुलिस बल जितना बड़ा होगा तभी सुशासन स्थापित होगा। नीतीश जी बिहार को सुशासन के रास्ते पर लेकर आए हैं। पूरी खबर पढ़ें 2. दरभंगा में आंधी-बारिश, अस्पताल की सीलिंग टूटी भीषण गर्मी के बीच बिहार के कई जिलों का मौसम बदल गया। सहरसा, बेगूसराय, कटिहार, सहरसा समेत कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। सुपौल, मधुबनी में भी काले बादल छाने से अंधेरा छा गया। दरभंगा में तेज आंधी और बारिश के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र(PHC) में कई जगहों पर फॉल्स सीलिंग गिर गई। पूरी खबर पढ़ें 3. भागलपुर से लापता 5 सहेलियां पटना से बरामद, पूछताछ जारी भागलपुर के नाथनगर से लापता हुई पांच बच्चियां पटना से बरामद कर ली गई हैं। जानकारी के मुताबिक, सभी बच्चियां ट्रेन से पटना पहुंची थीं। फिलहाल GRP ने पांचों बच्चियों को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें 4. 36 दिनों की सम्राट सरकार में 10 एनकाउंटर सम्राट सरकार में एक और एनकाउंटर हुआ है। किशनगंज में बुधवार की रात बाइक चोरी गिरोह के एक अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाश ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी। उसे गिरफ्तार कर पुलिस कस्टडी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पूरी खबर पढ़ें 5. घर छोड़ आश्रम पहुंचे PK, अगले चुनाव तक वहीं रहेंगे जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने अपना घर छोड़ दिया है। उन्होंने पटना के बिहटा में एक आश्रम में अपना ठिकाना बनाया है। प्रशांत किशोर ने तय किया है कि अगले पांच साल तक वहीं रहेंगे, यानी जब तक उनकी पार्टी जन सुराज बिहार विधानसभा चुनाव 2031 में खुद को ठीक से स्थापित नहीं कर लेती, तब तक प्रशांत किशोर एक आश्रम में रहने वाले हैं। पूरी खबर पढ़ें 6. गयाजी में टीचर की पत्नी ने 2 बच्चे किडनैप किए गयाजी पुलिस ने एक मां को 4 साल से बिछड़े बेटे से मिलवा दिया। अपनी मां को देख 8 साल का शिवम दौड़ते हुए उनके गले से लिपट गया। मां भी सीने से लगाकर फूट-फूट कर रोने लगी, बार-बार यही कहती- कहां चले गए थे बाबू… कितना ढूंढा, अब छोड़कर मत जाना..। पूरी खबर पढ़ें 7. मुंगेर में हथियार के बल पर नाबालिग से गैंगरेप, आरोपी अरेस्ट मुंगेर में नाबालिग लड़की के साथ हथियार के बल गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। गैंगरेप के बाद तीनों आरोपियों ने पीड़िता को झील रोड के पास छोड़कर फरार हो गए। घर पहुंचने के बाद लड़की ने पूरी कहानी घर वालों को बताई। जिसके बाद परिजनों ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। पूरी खबर पढ़ें 8. बुलेट के लिए नवविवाहिता की पीट-पीटकर हत्या वैशाली में दहेज के लिए एक नवविवाहिता की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मामला बालिगांव थाना क्षेत्र के भूसाही गांव की है। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। पूरी खबर पढ़ें
9. पति ने पत्नी को खंभे से बांधा. जा रही थी मायके मोतिहारी के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पति का अपनी पत्नी को रस्सी से बांधकर खंभे से जकड़ने का मामला सामने आया है। पचखरवा गांव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बंधी हुई महिला की पहचान गांव निवासी विजय गिरी की पत्नी शोभा देवी के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के 14 जिलों में कल हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट बिहार के 14 जिलों में कल यानी शुक्रवार को हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी आने वाले एक हफ्ते तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पुलिस एनकाउंटर कर रही है तो उसमें जाति भी पूछनी चाहिए। मैं तो पुलिस वालों से कहूंगा कि पूछो जाति पूछकर ही गोली चलाइए। ऐसे मत चलाइए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 10 खबरें… 1. ‘पुलिस वालों को कहूंगा जाति पूछकर ही गोली मारो’ CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को सड़क हादसों में मारे गए पुलिसकर्मियों के परिवारों को बीमा का चेक सौंपा। इस दौरान वो भावुक हो गए। मुख्यमंत्री ने कहा, बिहार पुलिस पर जितना भी इन्वेस्टमेंट किया जाए कम है। पुलिस बल जितना बड़ा होगा तभी सुशासन स्थापित होगा। नीतीश जी बिहार को सुशासन के रास्ते पर लेकर आए हैं। पूरी खबर पढ़ें 2. दरभंगा में आंधी-बारिश, अस्पताल की सीलिंग टूटी भीषण गर्मी के बीच बिहार के कई जिलों का मौसम बदल गया। सहरसा, बेगूसराय, कटिहार, सहरसा समेत कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। सुपौल, मधुबनी में भी काले बादल छाने से अंधेरा छा गया। दरभंगा में तेज आंधी और बारिश के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र(PHC) में कई जगहों पर फॉल्स सीलिंग गिर गई। पूरी खबर पढ़ें 3. भागलपुर से लापता 5 सहेलियां पटना से बरामद, पूछताछ जारी भागलपुर के नाथनगर से लापता हुई पांच बच्चियां पटना से बरामद कर ली गई हैं। जानकारी के मुताबिक, सभी बच्चियां ट्रेन से पटना पहुंची थीं। फिलहाल GRP ने पांचों बच्चियों को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें 4. 36 दिनों की सम्राट सरकार में 10 एनकाउंटर सम्राट सरकार में एक और एनकाउंटर हुआ है। किशनगंज में बुधवार की रात बाइक चोरी गिरोह के एक अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाश ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी। उसे गिरफ्तार कर पुलिस कस्टडी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पूरी खबर पढ़ें 5. घर छोड़ आश्रम पहुंचे PK, अगले चुनाव तक वहीं रहेंगे जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने अपना घर छोड़ दिया है। उन्होंने पटना के बिहटा में एक आश्रम में अपना ठिकाना बनाया है। प्रशांत किशोर ने तय किया है कि अगले पांच साल तक वहीं रहेंगे, यानी जब तक उनकी पार्टी जन सुराज बिहार विधानसभा चुनाव 2031 में खुद को ठीक से स्थापित नहीं कर लेती, तब तक प्रशांत किशोर एक आश्रम में रहने वाले हैं। पूरी खबर पढ़ें 6. गयाजी में टीचर की पत्नी ने 2 बच्चे किडनैप किए गयाजी पुलिस ने एक मां को 4 साल से बिछड़े बेटे से मिलवा दिया। अपनी मां को देख 8 साल का शिवम दौड़ते हुए उनके गले से लिपट गया। मां भी सीने से लगाकर फूट-फूट कर रोने लगी, बार-बार यही कहती- कहां चले गए थे बाबू… कितना ढूंढा, अब छोड़कर मत जाना..। पूरी खबर पढ़ें 7. मुंगेर में हथियार के बल पर नाबालिग से गैंगरेप, आरोपी अरेस्ट मुंगेर में नाबालिग लड़की के साथ हथियार के बल गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। गैंगरेप के बाद तीनों आरोपियों ने पीड़िता को झील रोड के पास छोड़कर फरार हो गए। घर पहुंचने के बाद लड़की ने पूरी कहानी घर वालों को बताई। जिसके बाद परिजनों ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। पूरी खबर पढ़ें 8. बुलेट के लिए नवविवाहिता की पीट-पीटकर हत्या वैशाली में दहेज के लिए एक नवविवाहिता की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मामला बालिगांव थाना क्षेत्र के भूसाही गांव की है। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। पूरी खबर पढ़ें
9. पति ने पत्नी को खंभे से बांधा. जा रही थी मायके मोतिहारी के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पति का अपनी पत्नी को रस्सी से बांधकर खंभे से जकड़ने का मामला सामने आया है। पचखरवा गांव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बंधी हुई महिला की पहचान गांव निवासी विजय गिरी की पत्नी शोभा देवी के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के 14 जिलों में कल हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट बिहार के 14 जिलों में कल यानी शुक्रवार को हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी आने वाले एक हफ्ते तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा।


