बार-बार Shampoo करने का झंझट खत्म, ये Summer Special हेयर मास्क देगा बड़ी राहत

बार-बार Shampoo करने का झंझट खत्म, ये Summer Special हेयर मास्क देगा बड़ी राहत
गर्मियों के मौसम में धूल, तेज धूप और पसीने की वजह से स्कैल्प पर ऑयल और चिपचिपापन जमा होने लगता है। इस वजह से बाल हमेशा ऑयली और बेजान नजर आते हैं। इस समस्या से परेशान होकर कई लोग हर दूसरे दिन बाल धोने लगते हैं, लेकिन बार-बार शैम्पू करने से स्कैल्प ड्राई हो जाती है और बाल और ज्यादा खराब दिखने लगते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो एक आसान हेयर मास्क आपकी इस मुश्किल को पलभर में हल कर सकता है।
गुलाब जल और नींबू से बना यह खास हेयर मास्क आपकी स्कैल्प को अंदर से ठंडक पहुंचाता है और बालों को एकदम फ्रेश और हल्का महसूस कराता है। आइए इसे बनाने और लगाने का सबसे आसान तरीका जानते हैं।

हेयर मास्क बनाने के लिए जरूरी चीजें

इस नेचुरल हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको सिर्फ तीन चीजों की जरूरत होगी, 4 से 5 चम्मच गुलाब जल, 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच एलोवेरा जेल।
 

इसे भी पढ़ें: Trending Copper Hair Colour: पार्लर का खर्चा बचाएं, इस आसान DIY तरीके से पाएं Salon जैसा लुक

हेयर मास्क बनाने का तरीका

इस मास्क को तैयार करना बेहद आसान है। सबसे पहले एक साफ कटोरी लें और उसमें गुलाब जल और नींबू का रस डाल लें। अगर आपके बालों को एलोवेरा सूट करता है, तो इस मिश्रण में एक चम्मच एलोवेरा जेल भी मिला लें। अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह आपस में मिक्स कर लें। आपका घरेलू हेयर मास्क तैयार है।
 

इसे भी पढ़ें: आपका Stress और Dandruff बन रहा गंजेपन की वजह, Expert ने बताए Hair Growth के अचूक उपाय

इस्तेमाल करने का सही तरीका

बेहतर रिजल्ट के लिए इस मास्क को सही तरीके से लगाना जरूरी है। सबसे पहले अपने बालों को शैम्पू से अच्छी तरह धो लें। जब बाल सूख जाएं, तो उन्हें अच्छे से सुलझा लें और दो हिस्सों में बांट लें। अब इस मास्क को पूरे स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं। लगाने के बाद हल्के हाथों से 5 मिनट तक सिर की मसाज करें। इस मास्क को कम से कम 1 घंटे के लिए बालों में लगा रहने दें। 1 घंटे बाद बालों को सिर्फ सादे पानी से अच्छी तरह धो लें। ध्यान रखें कि मास्क धोने के बाद दोबारा शैम्पू का इस्तेमाल नहीं करना है।
अच्छे परिणाम के लिए इस हेयर मास्क को हफ्ते में एक से दो बार जरूर इस्तेमाल करें। इससे आपको चिपचिपे स्कैल्प से तो राहत मिलेगी ही, साथ ही आपके बाल चमकदार और खूबसूरत भी बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *