राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में व्यवस्था सुधार और भ्रष्टाचार पर सख्ती को लेकर बड़ा कदम उठाया है। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल के निर्देश पर विभाग में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) का विशेष सेल गठित किया गया है। विभाग में लगातार मिल रही भ्रष्टाचार, अवैध वसूली और राजस्व कार्यों में अनियमितता की शिकायतों के बाद यह निर्णय लिया गया है।
आर्थिक अपराध इकाई, बिहार पटना द्वारा जारी पत्र के अनुसार, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में विशेष टीम की प्रतिनियुक्ति की गई है। ये टीम भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों की जांच और कार्रवाई में सहयोग करेगी। प्रतिनियुक्त अधिकारियों में DSP राकेश कुमार, SI हरि ओझा और दरोगा सुधीर कुमार चर्तुवेदी शामिल हैं। इन अधिकारियों को विभाग में विशेष दायित्व सौंपा गया है। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम जनता को पारदर्शी, जवाबदेह और भ्रष्टाचार मुक्त राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भूमि मापी, भू लगान समेत अन्य ऑनलाइन सेवाओं और राजस्व कार्यों में भ्रष्टाचार और अनियमितता की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिससे आम लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आर्थिक अपराध इकाई के विशेष सेल के गठन से विभागीय कार्यों की निगरानी मजबूत होगी और भ्रष्टाचार में संलिप्त कर्मियों एवं अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। CM ने बाढ़-सूखे की स्थिति से निपटने पर बैठक की CM ने मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद सभागार में श्रावणी मेले की तैयारियों पर अफसरों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने संभावित बाढ़-सूखे की स्थिति को लेकर विस्तृत समीक्षात्मक बैठक भी की। बैठक में श्रद्धालु कांवरियों एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा ना हो, इसे लेकर विशेष तैयारी करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए। साथ ही, आपदा प्रबंधन विभाग के पदाधिकारीगण के साथ संभावित बाढ़ एवं सूखा प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर, दवाइयों, स्वच्छता, फसल क्षति आकलन एवं राहत राशि वितरण की तैयारियां समय से पूर्व ही पूर्ण करने के निर्देश दिए। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में व्यवस्था सुधार और भ्रष्टाचार पर सख्ती को लेकर बड़ा कदम उठाया है। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल के निर्देश पर विभाग में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) का विशेष सेल गठित किया गया है। विभाग में लगातार मिल रही भ्रष्टाचार, अवैध वसूली और राजस्व कार्यों में अनियमितता की शिकायतों के बाद यह निर्णय लिया गया है।
आर्थिक अपराध इकाई, बिहार पटना द्वारा जारी पत्र के अनुसार, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में विशेष टीम की प्रतिनियुक्ति की गई है। ये टीम भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों की जांच और कार्रवाई में सहयोग करेगी। प्रतिनियुक्त अधिकारियों में DSP राकेश कुमार, SI हरि ओझा और दरोगा सुधीर कुमार चर्तुवेदी शामिल हैं। इन अधिकारियों को विभाग में विशेष दायित्व सौंपा गया है। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम जनता को पारदर्शी, जवाबदेह और भ्रष्टाचार मुक्त राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भूमि मापी, भू लगान समेत अन्य ऑनलाइन सेवाओं और राजस्व कार्यों में भ्रष्टाचार और अनियमितता की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिससे आम लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आर्थिक अपराध इकाई के विशेष सेल के गठन से विभागीय कार्यों की निगरानी मजबूत होगी और भ्रष्टाचार में संलिप्त कर्मियों एवं अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। CM ने बाढ़-सूखे की स्थिति से निपटने पर बैठक की CM ने मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद सभागार में श्रावणी मेले की तैयारियों पर अफसरों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने संभावित बाढ़-सूखे की स्थिति को लेकर विस्तृत समीक्षात्मक बैठक भी की। बैठक में श्रद्धालु कांवरियों एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा ना हो, इसे लेकर विशेष तैयारी करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए। साथ ही, आपदा प्रबंधन विभाग के पदाधिकारीगण के साथ संभावित बाढ़ एवं सूखा प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर, दवाइयों, स्वच्छता, फसल क्षति आकलन एवं राहत राशि वितरण की तैयारियां समय से पूर्व ही पूर्ण करने के निर्देश दिए।


