तनाव के बीच अमेरिका-ईरान में बातचीत जारी, हर मोर्चे पर युद्ध खत्म होने की जताई उम्मीद

तनाव के बीच अमेरिका-ईरान में बातचीत जारी, हर मोर्चे पर युद्ध खत्म होने की जताई उम्मीद

अमेरिका (United States of America) और ईरान (Iran) के बीच सीज़फायर के दौरान भी तनाव बना हुआ है। दोनों देशों के बीच एक-दूसरे की शर्तों पर सहमति नहीं बन पा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के अनुसार उनकी सेना 19 मई को फिर से ईरान पर हमला करने वाली थी, लेकिन मिडिल ईस्ट देशों के लीडर्स से बात करने के बाद ट्रंप ने हमला नहीं करने का फैसला लिया। इसी बीच अब ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई (Esmaeil Baghaei) ने अमेरिका से बातचीत पर बड़ा बयान दिया है।

दोनों देशों के बीच बातचीत जारी

बघाई ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए बताया कि ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत जारी है। बघाई के अनुसार भले ही ईरान अमेरिका को गहरे संदेह की नज़र से देखता आ रहा है, लेकिन फिर भी बातचीत कर रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोनों देशों के बीच पाकिस्तान (Pakistan) के ज़रिए बातचीत हो रही है, जो दोनों देशों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। ईरानी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार ईरान की तरफ से अमेरिका द्वारा भेजे गए एक मैसेज का जवाब देने की तैयारी चल रही है।

हर मोर्चे पर युद्ध खत्म होने की जताई उम्मीद

बघाई ने आगे कहा, “ईरान को शांति-प्रस्ताव पर अमेरिका का जवाब मिल गया है और उसको हर एंगल से देखा जा रहा है। इस मोड़ पर हमारा ध्यान लेबनान सहित सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म करने पर केंद्रित है और हम उम्मीद करते हैं कि ऐसा ही होगा।”

गहरे अविश्वास के माहौल में हो रही बातचीत

बघाई ने कहा कि दोनों देशों के बीच गहरे अविश्वास के माहौल में हो बातचीत रही है। इस संदर्भ में उन्होंने अमेरिका के पिछले डेढ़ साल के बहुत बुरे रिकॉर्ड का भी ज़िक्र किया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका पहले भी कई बार अपनी बात से मुकर चुका है और बघाई का इशारा इसी ओर है।

सतर्क है ईरानी सेना

बघाई ने साफ करते हुए कहा, “हमारी आँखें खुली हैं और हमारी सेना सतर्क है। ईरान बातचीत जारी रखते हुए भी विरोधी पक्ष पर किसी भी तरह का भरोसा या सद्भावना नहीं दिखा सकता। अमेरिका द्वारा किसी भी समय-सीमा थोपे जाने के दावे हास्यास्पद हैं और हमारा देश बाहरी दबाव की परवाह किए बिना अपने हितों को आगे बढ़ाना जारी रखेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *