दरभंगा में 4734 लीटर शराब किया नष्ट:10 लाख की शराब हुई थी जब्त, तस्करी की सूचना देने के लिए टॉल फ्री नंबर जारी

दरभंगा में 4734 लीटर शराब किया नष्ट:10 लाख की शराब हुई थी जब्त, तस्करी की सूचना देने के लिए टॉल फ्री नंबर जारी

दरभंगा में आज मद्य निषेध विभाग ने भारी मात्रा में जब्त शराब को नष्ट किया है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने सदर एसडीएम विकास कुमार की उपस्थिति में कुल 4733.830 लीटर शराब को नष्ट किया। इस दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई। अधिकारियों ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और शराब तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। मद्य निषेध विभाग के संयुक्त आयुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई। विभागीय आंकड़ों के अनुसार 3680.430 लीटर विदेशी शराब, 834 लीटर बीयर और 219.400 लीटर देसी शराब को नष्ट किया गया। जब्त शराब की कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपए आंकी गई है।
शराबबंदी लागू हुए 10 साल हो चुके
संयुक्त आयुक्त प्रदीप कुमार ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू हुए 10 वर्ष हो चुके हैं और इस कानून को प्रभावी बनाने के लिए उत्पाद विभाग और पुलिस विभाग लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। राज्य में बड़े-बड़े शराब माफियाओं को गिरफ्तार किया गया है। बिहार से बाहर रहकर शराब धंधा करने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की गई है। असिस्टेंट कमिश्नर नंबर जारी, व्हाट्सएप से भी दे सकते सूचना शराब धंधे से जुड़े लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग अब भी इस अवैध धंधे से जुड़े हुए हैं, वे समय रहते इसे छोड़ दें। सरकार की ओर से स्वरोजगार और जीविकोपार्जन के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाएं और मुख्यधारा से जुड़ें। मद्य निषेध विभाग ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। विभाग ने शराब से जुड़ी किसी भी प्रकार की सूचना या शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर 15545 जारी किया है। इसके अलावा उत्पाद विभाग दरभंगा के असिस्टेंट कमिश्नर का मोबाइल नंबर 9473400620 भी जारी किया गया है, जिस पर लोग फोन या व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना दे सकते हैं। दरभंगा में आज मद्य निषेध विभाग ने भारी मात्रा में जब्त शराब को नष्ट किया है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने सदर एसडीएम विकास कुमार की उपस्थिति में कुल 4733.830 लीटर शराब को नष्ट किया। इस दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई। अधिकारियों ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और शराब तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। मद्य निषेध विभाग के संयुक्त आयुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई। विभागीय आंकड़ों के अनुसार 3680.430 लीटर विदेशी शराब, 834 लीटर बीयर और 219.400 लीटर देसी शराब को नष्ट किया गया। जब्त शराब की कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपए आंकी गई है।
शराबबंदी लागू हुए 10 साल हो चुके
संयुक्त आयुक्त प्रदीप कुमार ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू हुए 10 वर्ष हो चुके हैं और इस कानून को प्रभावी बनाने के लिए उत्पाद विभाग और पुलिस विभाग लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। राज्य में बड़े-बड़े शराब माफियाओं को गिरफ्तार किया गया है। बिहार से बाहर रहकर शराब धंधा करने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की गई है। असिस्टेंट कमिश्नर नंबर जारी, व्हाट्सएप से भी दे सकते सूचना शराब धंधे से जुड़े लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग अब भी इस अवैध धंधे से जुड़े हुए हैं, वे समय रहते इसे छोड़ दें। सरकार की ओर से स्वरोजगार और जीविकोपार्जन के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाएं और मुख्यधारा से जुड़ें। मद्य निषेध विभाग ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। विभाग ने शराब से जुड़ी किसी भी प्रकार की सूचना या शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर 15545 जारी किया है। इसके अलावा उत्पाद विभाग दरभंगा के असिस्टेंट कमिश्नर का मोबाइल नंबर 9473400620 भी जारी किया गया है, जिस पर लोग फोन या व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना दे सकते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *