कोचिंग छात्रों के दो गुटों में सड़क पर मारपीट:एक-दूसरे को लात-घूंसों से पीटा, वीडियो के आधार पर पुलिस कर रही छात्रों की पहचान

कोचिंग छात्रों के दो गुटों में सड़क पर मारपीट:एक-दूसरे को लात-घूंसों से पीटा, वीडियो के आधार पर पुलिस कर रही छात्रों की पहचान

ग्वालियर के रॉक्सी टॉकीज इलाके में कोचिंग छात्रों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्र बीच सड़क पर एक-दूसरे को लात-घूंसे और थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक कोचिंग में पढ़ने वाले छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्ष सड़क पर ही भिड़ गए। मारपीट में आधा दर्जन से अधिक छात्र शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस सक्रिय हुई, छात्रों की पहचान कर रही घटना बुधवार दोपहर करीब 3 से 3:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। इसी दौरान सड़क की दूसरी ओर मौजूद एक युवक ने अपने मोबाइल से पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले छात्रों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। सीएसपी ने थाना प्रभारी को दिए निर्देश इस मामले में सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में छात्रों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। थाना प्रभारी को संबंधित छात्रों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *