IPL के 2 महारिकॉर्ड ध्वस्त करने की दहलीज पर पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, मुंबई इंडियंस के खिलाफ पलट सकता है इतिहास

IPL के 2 महारिकॉर्ड ध्वस्त करने की दहलीज पर पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, मुंबई इंडियंस के खिलाफ पलट सकता है इतिहास

Vaibhav Suryavanshi IPL 2026 Record: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 69वें मुकाबले में जब वैभव सूर्यवंशी वानखेड़े स्टेडियम में उतरेंगे, तो उनकी नजर आईपीएल के 2 महारिकॉर्ड्स पर होगी। राजस्थान रॉयल्स को लीग का आखिरी मुकाबला 24 मई को दोपहर 3.30 बजे से मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है। इस मैच में जीत उन्हें प्लेऑफ्स का टिकट दिला सकती है। राजस्थान रॉयल्स 13 में से 8 मैच जीतकर 14 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है और उसे अंतिम 4 में पहुंचने के लिए सिर्फ आखिरी मुकाबला जीतना होगा।

इस मुकाबले में अगर वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 47 रन बना लेते हैं तो वह आईपीएल के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड प्लेयर बन जाएंगे। फिलहाल ये रिकॉर्ड उन्हें की टीम के साथी यशस्वी जायसवाल के नाम है, जिन्होंने आईपीएल 2023 में 625 रन बनाए थे। 2008 में शॉन मार्श ने पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए 616 रन बनाए थे। अगर सूर्यवंशी 38 रन भी बना लेते हैं तो वह शॉन मार्श से आगे निकल जाएंगे। उन्होंने पिछले मैच में 93 रन बनाकर सूर्यकुमार यादव, प्रभसिमरन सिंह, रियान पराग और ईशान किशन को पछाड़ दिया था।

एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी

रन खिलाड़ी टीम साल
625 यशस्वी जायसवाल राजस्थान रॉयल्स 2023
616 शॉन मार्श पंजाब किंग्स 2008
579 वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स 2026*
573 रियान पराग राजस्थान रॉयल्स 2024
549 प्रभसिमरन सिंह पंजाब किंग्स 2025
516 ईशान किशन मुंबई इंडियंस 2020
512 सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस 2018

यही नहीं वैभव सूर्यवंशी की नजर क्रिस गेल के रिकॉर्ड पर भी होगी। गेल आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सबसे आगे हैं। गेल ने 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए 59 छक्के लगाए थे, जो आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। 2019 में आंद्रे रसेल और 2022 में जोस बटलर इसे तोड़ने के करीब जरूर पहुंचे लेकिन वो ऐसा कर नहीं पाए। सूर्यवंशी इस सीजन अब तक 53 छक्के लगा चुके हैं और वह एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले अनकैप्ड प्लेयर का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं लेकिन अगर इस सीजन वह 7 छक्के और लगा देते हैं, तो वह क्रिस गेल के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे।

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के

छक्के खिलाड़ी टीम साल
59 क्रिस गेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2012
53* वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स 2026
52 आंद्रे रसेल कोलकाता नाइट राइडर्स 2019
51 क्रिस गेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2013
45 जोस बटलर राजस्थान रॉयल्स 2022
44 क्रिस गेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2011
42 अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद 2024

सूर्यवंशी इस सीजन 13 मैचों में 45 की औसत से 579 रन बना चुके हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 236 का रहा है। उन्होंने 3 अर्धशतक और एक शतक लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *