राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड पर हादसा:हरनौत स्टेशन के पास मेमू ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत, दो हिस्सों में बंटी बॉडी

राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड पर हादसा:हरनौत स्टेशन के पास मेमू ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत, दो हिस्सों में बंटी बॉडी

राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड के हरनौत रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। टक्कर के बाद बॉडी दो हिस्सों में बंट गई। मृतक सियाशरण जमादार(76) मिरदहाचक पोआरी के रहने वाले थे। आंख की जांच कराने बिहारशरीफ जा रहे थे मृतक के भतीजे प्रभाकर कुमार ने बताया कि चाचा ने दो दिन पहले ही अपनी आंख का ऑपरेशन करवाया था। गुरुवार की सुबह अकेले ही घर से निकले थे। जांच कराने के लिए बिहारशरीफ जा रहे थे, लेकिन हास्ते के शिकार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर परिवार के लिए मौके पर पहुंचे। पटरी पर लेट गए थे बुजुर्ग वहीं, इस मामले को लेकर बख्तियारपुर जंक्शन के आरपीएफ इंस्पेक्टर जवाहरलाल ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने बताया कि बिहारशरीफ से एक मेमू पैसेंजर ट्रेन (गाड़ी संख्या 63339) बख्तियारपुर की ओर आ रही थी। इसी बीच अचानक बुजुर्ग रेल पटरी पर लेट गए, जिसके कारण ट्रेन से कटकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आने से उनका शरीर दो हिस्सों में तब्दील हो गया था। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस इस बात की बारीकी से जांच कर रही है कि यह एक हादसा है या बुजुर्ग ने मानसिक तनाव या किसी अन्य कारण से आत्मघाती कदम उठाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेजा गया है। राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड के हरनौत रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। टक्कर के बाद बॉडी दो हिस्सों में बंट गई। मृतक सियाशरण जमादार(76) मिरदहाचक पोआरी के रहने वाले थे। आंख की जांच कराने बिहारशरीफ जा रहे थे मृतक के भतीजे प्रभाकर कुमार ने बताया कि चाचा ने दो दिन पहले ही अपनी आंख का ऑपरेशन करवाया था। गुरुवार की सुबह अकेले ही घर से निकले थे। जांच कराने के लिए बिहारशरीफ जा रहे थे, लेकिन हास्ते के शिकार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर परिवार के लिए मौके पर पहुंचे। पटरी पर लेट गए थे बुजुर्ग वहीं, इस मामले को लेकर बख्तियारपुर जंक्शन के आरपीएफ इंस्पेक्टर जवाहरलाल ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने बताया कि बिहारशरीफ से एक मेमू पैसेंजर ट्रेन (गाड़ी संख्या 63339) बख्तियारपुर की ओर आ रही थी। इसी बीच अचानक बुजुर्ग रेल पटरी पर लेट गए, जिसके कारण ट्रेन से कटकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आने से उनका शरीर दो हिस्सों में तब्दील हो गया था। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस इस बात की बारीकी से जांच कर रही है कि यह एक हादसा है या बुजुर्ग ने मानसिक तनाव या किसी अन्य कारण से आत्मघाती कदम उठाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेजा गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *