गयाजी में गर्मी से हाल बेहाल है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार है। तेज धूप के चलते लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ा है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसको देखते हुए जिला अधिकारी शशांक शुभंकर ने बड़ा फैसला लिया है। सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों, प्री-स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और कोचिंग संस्थानों के संचालन के संबंध में विशेष आदेश जारी किया है। जिले में 5वीं तक के स्कूल को बंद कर दिया गया है। यह आदेश 21 मई 2026 से 25 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा। इसके अलावा सुबह 11 बजे के बाद 6वीं से 12वीं तक के क्लास नहीं चलेंगे। शैक्षणिक गतिविधि पर रोक लगा दी गई है। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी जिला प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि विद्यालय प्रबंधन इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। सभी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही अपनी कक्षाओं का संचालन करना होगा। आदेश में यह भी चेतावनी दी गई है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है। सहयोग की अपील पिछले कई दिनों से गयाजी सहित पूरे मगध क्षेत्र में तापमान लगातार बढ़ रहा है। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों को अधिक परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने भी लोगों को सतर्क रहने और दोपहर में घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। गर्मी से हाल बेहाल तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ने की आशंका बनी हुई है। पहले विद्यालयों का संचालन दोपहर 12 बजे तक होता था, जिससे बच्चों को घर पहुंचने में 12:30 से 1:00 बजे तक का समय लग जाता था। इस दौरान वे तेज धूप और लू के संपर्क में आते थे। जिससे डिहाइड्रेशन, चक्कर आना और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गयाजी में गर्मी से हाल बेहाल है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार है। तेज धूप के चलते लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ा है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसको देखते हुए जिला अधिकारी शशांक शुभंकर ने बड़ा फैसला लिया है। सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों, प्री-स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और कोचिंग संस्थानों के संचालन के संबंध में विशेष आदेश जारी किया है। जिले में 5वीं तक के स्कूल को बंद कर दिया गया है। यह आदेश 21 मई 2026 से 25 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा। इसके अलावा सुबह 11 बजे के बाद 6वीं से 12वीं तक के क्लास नहीं चलेंगे। शैक्षणिक गतिविधि पर रोक लगा दी गई है। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी जिला प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि विद्यालय प्रबंधन इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। सभी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही अपनी कक्षाओं का संचालन करना होगा। आदेश में यह भी चेतावनी दी गई है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है। सहयोग की अपील पिछले कई दिनों से गयाजी सहित पूरे मगध क्षेत्र में तापमान लगातार बढ़ रहा है। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों को अधिक परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने भी लोगों को सतर्क रहने और दोपहर में घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। गर्मी से हाल बेहाल तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ने की आशंका बनी हुई है। पहले विद्यालयों का संचालन दोपहर 12 बजे तक होता था, जिससे बच्चों को घर पहुंचने में 12:30 से 1:00 बजे तक का समय लग जाता था। इस दौरान वे तेज धूप और लू के संपर्क में आते थे। जिससे डिहाइड्रेशन, चक्कर आना और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं।


