UPSC ने जारी किया 2027 का पूरा कैलेंडर, जानें कब होंगी CSE, NDA, CDS की परीक्षाएं, कैलेंडर यहां करें चेक

UPSC ने जारी किया 2027 का पूरा कैलेंडर, जानें कब होंगी CSE, NDA, CDS की परीक्षाएं, कैलेंडर यहां करें चेक

UPSC Civil Services 2027: आईएएस (IAS) और आईपीएस (IPS) अधिकारी बनने का सपना देख रहे देश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने साल 2027 में होने वाली अपनी सभी बड़ी परीक्षाओं का आधिकारिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके साथ ही सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2027 (UPSC CSE Prelims 2027) की तारीख का भी ऐलान हो गया है। अगले साल यह परीक्षा 23 मई को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

UPSC CSE Prelims 202

सिविल सेवा परीक्षा की जरूरी तारीखें

आयोग की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक, सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2027 के लिए नोटिफिकेशन 13 जनवरी, 2027 को जारी किया जाएगा। इसी दिन से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कैंडिडेट्स 2 फरवरी, 2027 तक अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। प्रारंभिक परीक्षा 23 मई को होगी जबकि मुख्य परीक्षा (Mains) की शुरुआत 20 अगस्त, 2027 से होगी जो लगातार पांच दिनों तक चलेगी। आपको बता दें कि, भारतीय वन सेवा (IFS) की प्रारंभिक परीक्षा भी इसी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के साथ ही आयोजित की जाती है।

एनडीए (NDA) और सीडीएस (CDS) का शेड्यूल

सेना में जाकर देश की रक्षा करने वाले युवाओं के लिए भी तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। एनडीए और सीडीएस (प्रथम) परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन 2 दिसंबर, 2026 को आएगा और इसकी परीक्षा 11 अप्रैल, 2027 को होगी। वहीं एनडीए और सीडीएस (द्वितीय) परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन 12 मई, 2027 को जारी होगा और परीक्षा 19 सितंबर, 2027 को कराई जाएगी।

यूपीएससी की अन्य प्रमुख परीक्षाएं

इंजीनियरिंग और तकनीकी पदों की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी कैलेंडर में खास जानकारी दी गई है।

  • कंबाइंड जियो साइंटिस्ट (प्रारंभिक) परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन 2 सितंबर, 2026 को आएगा और परीक्षा 10 जनवरी, 2027 को होगी।
  • इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन 16 सितंबर, 2026 को जारी किया जाएगा और परीक्षा 31 जनवरी, 2027 को आयोजित होगी।
  • सीबीआई डीएसपी (CBI DSP) एलडीसीई परीक्षा 27 फरवरी, 2027 को होगी।
  • सीआईएसएफ (CISF) एलडीसीई परीक्षा का आयोजन 14 मार्च, 2027 को किया जाएगा।

यूपीएससी 2027 का पूरा टाइमटेबल

स्टूडेंट्स को मिलेगी तैयारी में मदद

यूपीएससी कैलेंडर सिर्फ तारीखों का ऐलान नहीं है बल्कि यह लाखों कैंडिडेट्स के लिए पूरे साल की तैयारी का एक ब्लूप्रिंट (खाका) होता है। तारीखें साफ और स्पष्ट होने से अब सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवा अपना स्टडी प्लान, कोचिंग टेस्ट सीरीज और रिवीजन का सही शेड्यूल बना सकेंगे। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि, वे किसी भी लेटेस्ट अपडेट के लिए यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in समय-समय पर चेक करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *