पूर्णिया के गुलाबबाग मंडी में गेहूं के दामों में तेजी दर्ज की गई है। वहीं, मक्का की भारी आवक के बावजूद उसके भाव स्थिर बने रहे। मंडी में गेहूं की मजबूत बिकवाली और बढ़ती मांग को कीमतों में उछाल का मुख्य कारण बताया जा रहा है। कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में गेहूं के दाम में और हलचल संभव है। गेहूं के भाव में 50 रुपये प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी हुई है। एक दिन पहले तक बेस्ट क्वालिटी गेहूं 2600 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा था, जो अब 2650 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। निचली क्वालिटी का गेहूं 2470 से 2530 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिका। व्यापारियों के अनुसार, बाजार में बढ़ती मांग के कारण यह तेजी आई है। दूसरी ओर, मंडी में मक्का की आवक लगातार बढ़ रही है, लेकिन इसकी कीमतों में फिलहाल कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। बेस्ट क्वालिटी मक्का 2050 रुपये प्रति क्विंटल, मध्यम क्वालिटी 1960 रुपये और निचली क्वालिटी का मक्का 1910 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। कारोबारियों का मानना है कि अधिक आवक के कारण मक्का के बाजार में तेजी नहीं आ पा रही है। दलहन, तेलहन और चावल के बाजार में सामान्य कारोबार देखा गया। चावल बाजार में मंसूरी चावल 3400 रुपये प्रति क्विंटल और अरवा मोटा चावल 3200 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। बासमती चावल का अधिकतम भाव 13,000 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। दाल बाजार में अरहर दाल 14,500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंची, जबकि मूंग, मसूर और चना दाल के दाम सामान्य रहे। सरसों काला 7100 रुपये और पीला सरसों 7500 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। आलू और प्याज के दामों में कोई खास बदलाव नहीं दिखा। आलू 550 से 850 रुपये प्रति क्विंटल और प्याज 1600 से 1800 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। लहसुन के दाम 5300 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहे। पूर्णिया के गुलाबबाग मंडी में गेहूं के दामों में तेजी दर्ज की गई है। वहीं, मक्का की भारी आवक के बावजूद उसके भाव स्थिर बने रहे। मंडी में गेहूं की मजबूत बिकवाली और बढ़ती मांग को कीमतों में उछाल का मुख्य कारण बताया जा रहा है। कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में गेहूं के दाम में और हलचल संभव है। गेहूं के भाव में 50 रुपये प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी हुई है। एक दिन पहले तक बेस्ट क्वालिटी गेहूं 2600 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा था, जो अब 2650 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। निचली क्वालिटी का गेहूं 2470 से 2530 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिका। व्यापारियों के अनुसार, बाजार में बढ़ती मांग के कारण यह तेजी आई है। दूसरी ओर, मंडी में मक्का की आवक लगातार बढ़ रही है, लेकिन इसकी कीमतों में फिलहाल कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। बेस्ट क्वालिटी मक्का 2050 रुपये प्रति क्विंटल, मध्यम क्वालिटी 1960 रुपये और निचली क्वालिटी का मक्का 1910 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। कारोबारियों का मानना है कि अधिक आवक के कारण मक्का के बाजार में तेजी नहीं आ पा रही है। दलहन, तेलहन और चावल के बाजार में सामान्य कारोबार देखा गया। चावल बाजार में मंसूरी चावल 3400 रुपये प्रति क्विंटल और अरवा मोटा चावल 3200 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। बासमती चावल का अधिकतम भाव 13,000 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। दाल बाजार में अरहर दाल 14,500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंची, जबकि मूंग, मसूर और चना दाल के दाम सामान्य रहे। सरसों काला 7100 रुपये और पीला सरसों 7500 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। आलू और प्याज के दामों में कोई खास बदलाव नहीं दिखा। आलू 550 से 850 रुपये प्रति क्विंटल और प्याज 1600 से 1800 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। लहसुन के दाम 5300 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहे।


